शिल्पा शिंदे ने Bigg Boss 12 विनर दीपिका को कहा मक्खी, फैंस ने कहा चीप हरकतें बंद करो
बिग बॅास 12 भले ही खत्म हो चुका हो।लेकिन ऐसा लगता है कि इस शो को लेकर अभी सोशल मीडिया पर बवाल खत्म होने वाला नहीं है। जी हां, बिग बॅास 12 की शुरुआत से शिल्पा शिंदे चर्चा में रही हैं।
Recommended Video

Bigg Boss 12: Dipika Kakar's befitting reply to Shilpa Shinde after win the show | FilmiBeat
इसकी सबसे खास वजह है शिल्पा का श्रीसंत को सपोर्ट करना। जब दीपिका कक्कड़ इस शो की विजेता बन चुकी हैं तो आखिरकार शिल्पा ये मौका कैसे छोड़ती।

श्रीसंत की हार से परेशान होकर शिल्पा शिंदे ने दीपिका को लताड़ने में जरा सी भी देर नहीं की। उन्होंने लिखा कि आज कल सभी प्रोडक्ट बनावटी आते हैं। सुना है कि शो के मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया है।
मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही और आखिरकार मक्खी ही जीत गई। शिल्पा की इस आलोचना के बाद खुद शिल्पा के फैंस ने उन्हें काफी बुरा-भला कहा है। शिल्पा सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications