शिल्पा शिंदे ने BB Ott 2 को लेकर अनिल कपूर पर किया कटाक्ष, बोलीं- 'सलमान खान नहीं हैं तो..'

shilpa shinde anil kapoor bigg boss ott 2

बिग बॉस सीजन 3 को लेकर चर्चा है और सभी जानते हैं कि इस वक्त उसको अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान के रिप्लेस होने के बाद लोग इस फैसले पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

लेकिन इस वक्त मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस विजेता शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस ओटीटी 3 की मेजबानी के लिए अनिल कपूर पर चौंकाने वाला कटाक्ष किया है। इस दौरान शिल्पा शिंदे पापराज़ी से बातें कर रही थीं।

उनसे पूछा गया कि क्या वह बिग बॉस ओटीटी को लेकर कुछ कहना चाहेंगी तो उन्होने चौंकाने वाला जवाब दिया। शिल्पा ने कहा कि सलमान खान इसे होस्ट नहीं कर रहे हैं तो बिग बॉस देखने में मजा नहीं है। इसके बाद उनका बयान आग की तरह वायरल हो रहा है। शिल्पा बोलीं, "होस्ट नहीं है तो मजा नहीं है। झकास वालों की अपनी जगह अलग है।बाकी, बिग बॉस बोले तो भाई भाई।"

पहले करण जौहर भी कर चुके हैं होस्ट

करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को होस्ट किया था। दूसरे सीज़न में सलमान खान ने होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाली थी और इसको काफी पसंद किया गया था। हालाँकि, चल रहे तीसरे सीज़न में, अनिल कपूर वीकेंड का वार के दौरान घर के सदस्यों को समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई ऐसे लोग हैं जिनका मानना है कि सलमान खान इस शो पर चार चांद लगाते हैं।

वर्कफ्रंट

सलमान खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर बिजी हैं और यही कारण है कि वो बिग बॉस होस्ट नहीं कर पा रहे हैँ। हालांकि वो टीवी वाले बिग बॉस के होस्ट बनकर सामने आएंगे। सलमान खान की फिल्म सिकंदर अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैँ। फिल्म को एआर मुरुगदॉस निर्देशित कर रहे हैँ। शिल्पा शिंदे के इस बयान को लेकर आपका क्या कहना है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X