Wow..ऋषि कपूर के साथ 'भाभीजी' का आइटम नंबर..पहले ही सुपरहिट!
सीरियल भाबीजी घर पर हैं में जबसे शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी का किरदार छोड़ा है तभी से उनके फैंस उन्हें काफी मिस करते हैं। लेकिन अंगूरी भाभी उर्फ शिल्पा शिंदे के फैंस के लिए हम एक गुड न्यूज़ लेकर आए हैं। खबर ये है कि शिल्पा आपको जल्द ही एक आइटम नंबर करती हुई दिखाई देंगी।

वेब सीरीज़ 'कॉन्ट्रोवर्शियल भाभी' के साथ-साथ शिल्पा शिंदे और भी कुछ मज़ेदार करने का सोच रही हैं। और खास बात ये है कि शिल्पा ये आइटम नंबर किसी और के साथ नहीं बल्कि अपने फेवरिट एक्टर चिंटू जी उर्फ ऋषि कपूर के साथ करेंगी। आपको बता दें कि आने वाली फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' के लिए शिल्पा का ये कैमियो होगा।
संध्या का सबसे 'हटके' अवतार...पहचान पाना भी हुआ मुश्किल!
शिल्पा ने हाल ही में ऋषि कपूर के साथ इस गाने की शूटिंग की है। ये गाना मशहूर कोरियोग्राफर गणेश अचार्या ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने की सिंगर बेबी डॉल फेम कनिका कपूर हैं। बता दें कि इस फिल्म में आपको ऋषि कपूर, परेश रावल, वीर दास स्टार के रूप में दिखेंगे।
इस फिल्म में जहां ऋषि कपूर पंजाबी फादर का रोल निभा रहे हैं तो वहीं परेश रावल गुजराती फादर का। इसमें इनके बच्चे वीर दास और साउथ इंडियन एक्ट्रेस पायल घोष को एक-दूसरे से प्यार हो जाएगा और अपने-अपने पैरेंट्स को एक साथ लाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











