Bigg Boss 12 सलमान के लिए ये क्या बोल दिया शिल्पा शिंदे, फैंस को लगेगा झटका !
बिग बॅास 12 में फिलहाल घर के अंदर भले ही श्रीसंत बाकी के कंटेस्टेंट के साथ मिलकर तूफान मचा रहे हैं। लेकिन इस वक्त घर के बाहर लगातार तीन दिन से केवल एक ही कंटेस्टटेंट की चर्चा है।
हम बात कर रहे हैं करणवीर बोहरा की। इस वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने करणवीर का कुछ ज्यादा मजाक उड़ा दिया। जिसके चलते फैंस का गुस्सा सलमान खान पर फूट पड़ा।

इतना ही नहीं करणवीर की पत्नी टीजे ने भी बिग बॅास के मेकर्स पर सवाल उठाया है। ऐसे में सलमान खान के समर्थन में बिग बॅास 11 की विनर शिल्पा शिंदे सामने आ गई हैं।
शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सलमान को सही ठहराते हुए कहा कि ये बड़ा मजाक है सलमान को करणवीर से समस्या है। सबने देखा कि कैसे अखाड़े में करणवीर ने अोवर करते हुए खुद गलती कर दी। वह अपने मुंह के बल गिरा है। हर समय होस्ट को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होता है।
बहरहाल,यहां देखिए शिल्पा शिंदे की वायरल तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications