शिल्पा शिंदे ने करण जौहर की लगाई क्लास, 'झलक दिखला जा' जजेज पर उठाया सवाल

शिल्पा शिंदे 'झलक दिखला जा 10' के जरिए लंबे समय बाद टेलीविजन पर नजर आईं। शिल्पा शिंदे को टेलीविजन की दुनिया का कंट्रोवर्सी क्वीन भी कहा जाता है। पिछले दिनों वो इस शो से एलिमिनेट हो गईं और अब उन्होंने शो के जजेज के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दो वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है जिसमें उन्होंने करण जौहर पर कई आरोप लगाए हैं।

एक वीडियो के जरिए उन्होंने खासकर शो के जजेज पर नाराजगी जाहिर की है लेकिन खासकर करण जौहर पर शिल्पा शिंदे बरस पड़ी हैं। उन्होंने कहा है-'मेरा ये वीडियो झलक दिखला जा पैनल पर बैठे उन जजेज के लिए है जिन्होंने निया के लास्ट परफॉर्मेंस पर कॉमेंट किया। जो पॉइंट्स उन्होंने एक्ट्रेस को दिए, उनकी जो परफॉर्मेंस थी, मैं पूछना चाहती हूं क्या करण सर धर्मा प्रोडक्शन की फिल्में देने वाले हैं? क्या तीन मिनट की परफॉर्मेंस में आपको कहीं डांस नहीं दिखा। आपको डांस में भी एंटरटेनमेंट चाहिए, ये डांस बेस्ड शो है आपको सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स चाहिए, आप उनको ऑस्कर्स या नेशनल अवॉर्ड देने वाले हो क्या?'

Shilpa Shinde slams karan johar for judging Jhalak Dikhala, also takes a stand for Nia Sharma

शिल्पा शिंदे ने आगे कहा कि इस तीन मिनट के डांस के लिए कंटेस्टेंट कितनी तैयारियां करता है, इसका वो अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। साथ ही उन्होंने जजेज को रूबीना का वीडियो निकालकर देखने की सलाह दी और कहा कि उनके साथ कुछ भी हो सकता था।

वहीं, और एक वीडियो में उन्होंने शो के बारे में बात की है और कहा है कि वो शो से नफरत नहीं करती हैं। उन्होंने कहा- मैं शो की रिस्पेक्ट करती हूं लेकिन, करण जौहर सर को देखें कि उन्हें डांस नहीं आता तो वह डांस को लेकर कॉमेंट न करें, उन्हें अगर कॉमेंट करना है तो अपनी चीजों पर करें, उसका कॉस्ट्यूम देखें, आप मेकअप देखो, सेटअप देखो।

आगे शिल्पा शिंदे ने माधुरी दीक्षित के बारे में कहा - 'माधुरी दीक्षित जी डांस को लेकर कमेंट कर सकती हैं। वह अच्छी डांसर हैं, लेकिन जहां आप इमोशनल हो जाती हैं निया तो आप गड़बड़ कर देती हैं। आप आर्टिस्ट हो तो आप इस तरह की बात नहीं कर सकतीं। आप हिंदी चैनल पर बैठी हैं नोरा तो आप हिंदी में भी बोलो।' वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- 'हम जजों की पोजीशन की रिस्पेक्ट करते हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप हमारी डिसरिस्पेक्ट करिए'।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X