यहां पर कोई रेप नहीं करता है, ये सब आपसी समझ से होता है - शिल्पा शिंदे
इन दिनों Me Too कैपेंन को लेकर जहां पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एकजुट होती नजर आ रही है। वहीं बिग बॅास 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने इसे गलत करार दिया है।
उन्होंने एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि इंडस्ट्री में कोई रेप नहीं होता है। इसे आपसी समझ कहा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि ये सब बेवकूफी है। मेरे ख्याल से जिस वक्त ऐसी घटना होती है उसी वक्त इस बारे में आवाज उठानी चाहिए। मैंने भी सबक सीखा है।

जब होता है तभी बोलना चाहिए। बाद में बोलने से कोई फायदा नहीं है। बाद में बोलना बेकार है। बाद में आवाज उठाने पर कोई नहीं सुनता है।
फिलहाल तो सब कंट्रोवर्सी हो कर रह जाएगी और कुछ भी नहीं। मुझे नहीं पता कि क्यों हर कोई इस इंडस्ट्री का नाम खराब कर रहा है। मैं पहले भी कह चुकी हूं कि इंडस्ट्री में कोई रेप नहीं होता है। यह सब आपसी समझ से होता है। अगर आप तैयार नहीं हैं तो उस चीज को छोड़ दीजिए।
बहरहाल,यहां देखिए #Metoo movement से जुड़ी हुई बीते दिनों की सारी प्रमुख खबरों की एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications