#JustIn: अंगूरी भाभी के बाद...दूसरी भाभी ने भी छोड़ा भाबी जी घर पर हैं!
काफी समय से भाबीजी घर पर हैं, सुर्खियों में है। पहले अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे ने शो छोड़ा और फिर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया और अब शो की दूसरी भाबी अनीता भाभी भी शो से बाहर हो चुकी हैं।
एंड टीवी का शो भाबीजी घर पर हैं काफी समय से विवादों में चल रहा है। पहले शो की अंगूरी भाभी ने रातों रात शो छोड़ दिया और फिर कुछ महीनों बाद उन्होंने प्रोड्यूसर बिनेफर कोहली के पति पर सेक्स की डिमांड करने का आरोप लगाया।
शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर की गंदी हरकतों पर काफी खुलासे किए जो आप पढ़ सकते हैं यहां। और अब खबर है कि शो की दूसरी भाभी अनीता भाभी यानि कि सौम्या टंडन ने भी शो छोड़ने का मन बना लिया है।

सूत्रों की मानें तो सौम्या का शो के साथ कॉन्ट्रैक्ट पूरा हो चुका है और वो दोबारा अपना कॉन्ट्रैक्ट नहीं बनवा रही हैं। सौम्या अब इस किरदार में ऊब चुकी हैं और वो अपने लिए कुछ नए रोल तलाश रही हैं।
शिल्पा शिंदे यानि कि पुरानी अंगूरी भाभी का कहना है कि जब संजय ने मुझसे सेक्स की डिमांड की तो मैंने सौम्या टंडन को बताया। उसने मुझे जवाब दिया - हमारी इंडस्ट्री में कोई रेप नहीं करता शिल्पा!
इस बारे में सौम्या टंडन का कहना है कि पता नहीं शिल्पा की दिक्कत क्या है। मैं कभी भी किसी भी महिला के साथ ऐसा होते नहीं देखूंगी। पर मुझे इस बारे में कभी कुछ नहीं बताया गया तो मैं क्या सलाह देती।
जानिए टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े झगड़े -


Click it and Unblock the Notifications











