अंगूरी भाबी शिल्पा शिंदे पर लगा BAN...झूठा था यौन उत्पीड़न केस?
भाबीजी घर पर हैं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे पर टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने बैन लगा दिया है और अब वो टीवी पर कभी नहीं दिखाई देंगी।
भाबीजी घर पर हैं की पुरानी अंगूरी भाभी यानि कि शिल्पा शिंदे पर टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने बैन लगा दिया है यानि कि अब वो टीवी पर दिखाई नहीं देंगी। एक तरह से देखा जाए तो उनके प्रोड्यूसर ने जो धमकी उन्हें दी थी - कि मैं तुम्हारा करियर खत्म कर दूंगी, वो धमकी सच साबित हो गई है।
शिल्पा का गुनाह था कि उन्होंने प्रोड्यूसर के पति पर यौन उत्पीड़न और सेक्स की डिमांड जैसे आरोप लगाए थे। वहीं प्रोड्यूसर ने शिल्पा पर गैर ज़िम्मेदाराना रवैये का आरोप लगाया था।

CINTAA की मानें तो शिल्पा शिंदे को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया गया था लेकिन वो कुछ भी साबित नहीं कर पाईं। वहीं उनके पक्ष में केवल 5 प्रतिशत वोट आए। 95 प्रतिशत लोगों का मानना था कि शिल्पा गलत हैं।
नतीजा सामने है - शिल्पा शिंदे को बैन कर दिया गया है। अब वो टीवी पर नहीं दिखेंगी। वो भी लाइफटाइम बैन। यानि कि एक तरह से देखा जाए तो प्रोड्यूसर ने शिल्पा का करियर खत्म कर ही दिया।
अब इस पूरी वारदात में कौन सा पक्ष सही है पता नहीं। लेकिन पूरा किस्सा हम आपको यहां बता चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











