..................... शिल्पा शिंदे ने कहा, मैं पाकिस्तान में परर्फोम करूंगी | Shilpa Shinde says I will perform in Pakistan, let’s see who stops me - Hindi Filmibeat

शिल्पा शिंदे ने कहा- मैं पाकिस्तान में जाकर परफॉर्म करूंगी, किसी का बाप नहीं रोक सकता- VIDEO

बिग बॉस की विनर रह चुकीं टेलीविजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने मीका सिंह का सपोर्ट करते हुए एक विवादित बयान दे दिया है। शिल्पा शिंदे ने कहा, यदि मौका मिले तो मैं जरूर पाकिस्तान जाऊंगी और वहां परफॉर्म करूंगी.. क्योंकि यह मेरा हक बनता है। किसी का बाप मुझे पाकिस्तान में परर्फोम करने से नहीं रोक सकता।

बता दें, हाल ही में पाकिस्तान में परफॉर्म करने पर मीका सिंह पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एम्पलाई (FWCIA) द्वारा बैन लगाया गया था। बाद में उनकी माफी के बाद इसे हटा लिया गया। लेकिन शिल्पा शिंदे ने इस मामले को फिर से तूल दे दी है।

Shilpa Shinde

स्पॉट बॉय वेबसाइट द्वारा शेयर किये गए वीडियो के मुताबिक, शिल्पा शिंदे ने कहा है कि अगर पाकिस्तान स्वागत करेगा तो वो जरूर वहां परफॉर्म करेंगी और ऐसा करने से उन्हें कोई भी नहीं रोक सकता। शिल्पा ने कहा- मैं एक आर्टिस्ट हूं और आर्टिस्ट को आप ऐसे बैन नहीं कर सकते। मुझे रोजी रोटी कमाने के लिए किसी मीडियम की जरूरत नहीं है। मैं रास्ते पर स्टेज बनाकर वहां परफॉर्म कर पैसे कमा सकती हूं। इन लोगों से मैं बिल्कुल नहीं डरती। किसी का बाप मुझे नहीं रोक सकता और न ही किसी को रोक सकता है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा- अगर मुझे इस चीज के लिए सड़कों पर निकलकर अपनी आवाज उठाने और लड़ने की जरूरत पड़ी तो मैं ऐसा जरूर करूंगी. हम अपने आप को स्वतंत्र कहते हैं, लेकिन क्या वाकई में हम स्वतंत्र हैं? मीका पाजी को जबरदस्ती करके, टॉर्चर करके सॉरी बुलवाया गया है। आपको पता है कि एक शो कैंसिल होने का कितना बड़ा नुकसान हो सकता है।

अपने तीसरे वीडियो में शिल्पा ने कहा- मैं समझ सकती हूं कि यह निर्णय लेने के लिए मीका पर दबाव बनाया गया होगा। मैं यह पूछती हूं कि इन संगठनों को किसने अधिकार दिया है कि वह लोगों को बैन कर सकें और उनसे माफी मांगने के लिए दबाव बना सके। यह सब मेरे साथ भी हुआ था, जब इन संगठनों ने लोगों को मेरे साथ काम करने से मना कर दिया था। अगर किसी को लगता है कि उनके बैन ने मेरे करियर को खत्म कर दिया है, तो निराश करने के लिए माफी चाहती हूं, लेकिन ऐसा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X