सिद्धार्थ शुक्ला फेवरेट हैं, VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है, पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है Bigg Boss 13
बिग बॅास 13 को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। खासकर घर के दो सदस्यों को लेकर। एक सिद्धार्थ शुक्ला और दूसरे असीम रियाज। जी हां, सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज को शो के बाहर कई स्टार्स सपोर्ट कर रहे हैं।
दोनों की हर हरकत पर कई तरह के ट्टीट वायरल होते रहते हैं। ऐसे में बिग बॅास 11 की विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे ने शो को लेकर एक बयान दिया है। जो कि वायरल हो गया है।

शिल्पा शिंदे ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। यही नहीं उन्होंने कहा कि शो पूरी तरह से स्क्रीप्ट पर आधारित है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने मेकर्स पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। चलिए जानते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला ने क्या कहा है।


Click it and Unblock the Notifications