चलती गाड़ी से फेंका, थप्पड़ मारे और दी गलियां..., सिद्धार्थ शुक्ला पर शिल्पा शिंदे के गंभीर आरोप!
Shilpa Shinde Accuses Sidharth Shukla: शिल्पा शिंदे इस समय लॉकअप सीजन 2 में नजर आ रही है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह कंट्रोवर्सी क्वीन बन गई है। हर साल वह किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा में आ जाती है। अब कुछ वक्त पहले भारती सिंह के पॉडकास्ट में उन्होंने एक नया खुलासा कर दिया था।

प्रोड्यूसर पर लगाया था झूठा सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप
दरअसल शिल्पा शिंदे ने बताया था कि 11 साल पहले उन्होंने भाभी जी घर पर है कि प्रोड्यूसर संजय कोहली पर झूठा सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा दिया था और उनके खिलाफ केस भी दायर कर दिया था। इसके बाद काफी सारे लोगों ने एक्ट्रेस को लेकर आलोचना भी की।
लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है सिर्फ शिल्पा शिंदे ने कोई ऐसा विवादित बयान दिया हो और विवादों में आई हो। इससे पहले उन्होंने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा कर दिया था।
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे सिद्धार्थ शुक्ला पर गंभीर आरोप
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे ने कहा था कि "मैं और सिद्धार्थ रिलेशनशिप में थे। सिद्धार्थ बहुत ही ज्यादा पजेसिव और गुस्सैल व्यक्ति थे। वह नहीं चाहते थे कि मैं उनको छोड़कर जाऊं। वह मेरे साथ मारपीट करते थे और मुझे अपशब्द भी कहते थे। कई बार मुझ पर गुस्सा करने लगते थे कि मैं बहुत डर जाती थी। उन्होंने मुझे गालियां भी दी थी और थप्पड़ भी मारे थे।"
शिल्पा शिंदे ने इस पर आगे बात करते हुए बताया था कि उन्होंने सिद्धार्थ के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी थी क्योंकि एक्टर ने उनके मुंह पर एसिड फेंकने और उनको बर्बाद करने की धमकी भी दे डाली थी। एक्ट्रेस के मुताबिक वह नहीं चाहते थे कि शिल्पा उन्हें छोड़कर जाएं।
बिग बॉस 13 विनर बने थे एक्टर
इस के अलावा बिग बॉस 13 के दौरान शिल्पा शिंदे ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बताया था कि उन्होंने उन्हें चलती गाड़ी से फेंक दिया था और वह बहुत ही मुश्किल से इस रिश्ते से बाहर निकल कर आई थी। इसीलिए वह नहीं चाहते कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस जीते। हालांकि इसके बावजूद भी सिद्धार्थ में बिग बॉस 13 का विनर अपने नाम किया था और उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
लेकिन अब 13 साल के बाद शिल्पा शिंदे का यह बयान फिर से वायरल हो रहा है। काफी लोगों का कहना है कि संजय कोहली की तरह ही क्या शिल्पा ने सिद्धार्थ के ऊपर भी झूठे आरोप लगाए थे और वह लोगों को बदनाम करके खुद नाम कमाना चाहती थी।
40 साल में हुआ सिद्धार्थ शुक्ला का निधन
सिद्धार्थ शुक्ला की बात करें तो आपको बता दें कि बिग बॉस 13 के जीतने के बाद 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। भले ही वह अपनी सफाई में कुछ नहीं कह पाए लेकिन इसके बावजूद उनके फैंस सच्चाई जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications