शिल्पा शिंदे को काम मिलना बंद, कहा- लोगों को मेरे साथ काम नहीं करना, गंभीर आरोप !
शिल्पा शिंदे एक बार फिर नई कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गई हैं। बिग बॅास 11 जीतने के बाद शिल्पा शिंदे किसी बड़े टीवी शो में नहीं दिखा पायी हैं। लगातार इसी बात की चर्चा रही कि शिल्पा शिंदे जल्द किसी ना किसी टीवी शो या फिर वेब सीरीज का हिस्सा बनेंगी।
हालांकि ऐसा हुआ नहीं। शिल्पा शिंदे केवल सुनील ग्रोवर के साथ टीवी शो 'धन धना धन' में दिखाई दी। इसके बाद बिग बॅास 12 के दौरान दीपिका कक्कड़ के खिलाफ अपने ट्टीट को लेकर चर्चा में रही थीं।

इस बीच शिल्पा शिंदे ने एक इंटरव्यू में सिंटा के खिलाफ फिर से अपनी आवाज उठाई है। माना जा रहा है कि अभी तक शिल्पा को काम नहीं मिल रहा है। इसकी वजह सिंटा को बताया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications