पहली बार इस टीवी शो में दिखेगा शिल्पा शिंदे का बोल्ड अंदाज video और तस्वीरें Leak
Recommended Video

शिल्पा शिंदे ने फैंस से परेशान होकर हाल ही में अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया है। बिग बॅास 12 के दौरान अपने कमेंट को लेकर शिल्पा शिंदे को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।
फिलहाल शिल्पा सारी कंट्रोवर्सी से दूर एक मराठी शो में बिजी हैं। इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। शिल्पा इन तस्वीरों में मराठी ट्रेडिशनल गेटअप में नजर आ रही हैं। भाभीजी घर पर हैं के बाद फैंस दोबारा शिल्पा को टीवी पर देखना चाहते हैं। दस का दम के बाद शिल्पा बिग बॅास 12 में दिखाई दीं।

बहुत जल्द वह मराठी टीवी शो छतरीवाली में कैमियो करेंगी। इस शो में शिल्पा एक्टिंग या कॅामेडी करते हुए नहीं दिखाई देंगी। बल्कि इस बार वह मराठी सांग पर कमर लचकाते हुए नजर आयेंगी।
उम्मीद है फैंस को शिल्पा का ये अंदाज बेहद पसंद आए। बीता साल शिल्पा के लिए खास नहीं रहा है। श्रीसंत को सपोर्ट करने और बिग बॅास 12 के दौरान दीपिका कक्कड़ को शो का विजेता मानने से इंकार करने के कारण शिल्पा बुरी तरह ट्रोल की गई थीं। इससे परेशान होकर उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।
यहां देखिए शिल्पा की अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications