सलमान के लिए पहली बार अंगूरी भाबी बन गई शिल्पा शिंदे,वीडियो VIRAL
Recommended Video

आप सभी के लिए खुश खबरी है। जी हां, आप सबकी अंगूरी भाबी लौट आयी हैं। इसके पीछे की खास वजह सलमान खान के हमशक्ल दिखने वाले लव त्यागी हैं।
बिग बॅास 11 के पूरे सीजन के दौरान लव त्यागी को छोटा सलमान के नाम से पहचान मिली। अपने इसी सलमान के लिए शिल्पा अंगूरी भाबी बन गई हैं।इंस्टाग्राम पर शिल्पा ने एक वीडियो पोस्ट किया है।

जिसकी शुरुआत वह सही पकड़ें है के अपने अंगूरी भाबी स्टाइल में करती हैं। शिल्पा लव त्यागी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहती हैं कि बिग बॅास में लव अंगूरी भाबी को काफी मिस करते थे। इस वजह से वह उनके जन्मदिन पर अपने इस किरदार में आ गई हैं।
गौरतलब है कि बिग बॅास 11 के बाद पहली बार शिल्पा भाबी जी के गेटअप में नजर आयी हैं। वैसे आपको बता दें कि बिग बॅास के दौरान शिल्पा और लव के बीच की ट्यूनिंग अच्छी रही थी।
बहरहाल,एक तरफ जहां शिल्पा जीओ धन धना धन में सुनील ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं। वहीं लव त्यागी के फैंस बिग बॅास के बाद उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। यहां देखिए वीडियो
फिलहाल तब तक आप यहां देखिए लव त्यागी की ये वायरल होती सलमान स्पेशल तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications












