शिल्पा शिंदे को मिल रही हैं रेप की धमकियां, वजह - नवजोत सिंह सिद्धू और पाकिस्तान
पुलवामा आंतकी हमले के मामले में नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर फैन्स का गुस्सा भड़का हुआ और अब शिल्पा शिंदे ने भी इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू का साथ देकर फैन्स को भड़का दिया है। शिल्पा शिंदे का कहना है कि किसी की बात से सहमत ना होने पर उसे बैन करके उसकी आवाज़ बंद कर देने के समर्थन में मैं बिल्कुल भी नहीं हूं।
शिल्पा शिंदे का ये भी मानना है कि काम करने का हक सबको होता है। आप किसी से उसके काम करने का हक नहीं छीन सकते। यही वजह है कि शिल्पा शिंदे ना ही सिद्धू के बैन के पक्ष में है और ना ही पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने के हक में। उनका कहना है कि अगर पाकिस्तानी कलाकारों के पास टैलेंट है तो उन्हें पूरा हक है बॉलीवुड में काम करने का।

अब चूंकि शिल्पा शिंदे नवजोत सिंह सिद्धू का समर्थन कर रही हैं इसलिए उन्हें ऑनलाइन रेप की धमकियां मिल रही हैं जिनके खिलाफ शिल्पा शिंदे जल्दी ही केस करने जा रही हैं। गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा आंतकी हमले पर बात करते हुए कहा था कि पूरे देश को इसका ज़िम्मेदार ठहराना गलत है।
इसके बाद लोगों ने जमकर सिद्धू का विरोध किया था लेकिन कपिल शर्मा ने सिद्धू का साथ दिया था। शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और उन्होंने तुरंत सिद्धू को शो छोड़ने की सलाह दी थी। देखिए किस तरह सिद्धू पर फूटा था लोगों का गुस्सा -


Click it and Unblock the Notifications











