शिल्पा शिंदे का उड़ा मजाक, फैंस ने कहा भाभी जी घर पर नहीं कांग्रेस में हैं, ये क्या कर दिया !
Recommended Video

बिग बॅास 11 जीतने के बाद दो साल से फैंस शिल्पा शिंदे की टीवी पर वापसी का इंतजार कर रहे थें। बिग बॅास 12 के दौरान भी शिल्पा सोशल मीडिया पर शो और कंटेस्टेंट के खिलाफ अपने विवादित बयान को लेकर काफी चर्चा में रहीं। एक दिन उन्होंने इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक।
सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला सुनाया। अब अचानक शिल्पा ने कांग्रेस में शामिल होकर अपने फैंस को हैरान कर दिया। शुरू में तो फैंस के लिए ये यकीन कर पाना मुश्किल रहा। मंगलवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में वह कांग्रेस में शामिल हुईं।
शिल्पा के कांग्रेस में शामिल होने की खबर पुख्ता होने के बाद फैंस का रिएक्शन ऐसा था, जैसे उन्हें अपनी कान और आंख दोनों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा हो। फिर क्या, सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे की जमकर खिल्ली उड़ाई गई। किसी ने कहा जाओ बीजेपी ज्वाइन करो।

तो किसी ने उन्हें कांग्रेस के कुछ नामी नेताओं से बचकर रहने की सलाह दी। कुल मिलाकर फैंस को शिल्पा का ये फैसला पसंद नहीं आया है। बहरहाल, लोकसभा चुनाव 2019 में शिल्पा कांग्रेस के लिए क्या कमाल कर पाती हैं इसमें अभी समय है। फिलहाल फैंस के रिएक्शन पढ़ कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











