Khatron Ke Khiladi 14- पहले एलिमिनेशन में बाहर हुई शिल्पा शिंदे, गिड़गिड़ाते हुए वापस आए आसिम रियाज

Khatron Ke Khiladi 14 First Elimination: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' जल्द ही टीवी पर आने वाला है और फिलहाल कंटेस्टेंट्स के साथ इसकी शूटिंग रोमानिया में चल रही है। लेकिन हाल ही यह शो तब सुर्खियों में आ गया, जब आसिम रियाज को शो छोड़कर जाने को कहा गया। लेकिन अब खबर है कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' में वापस आ गए हैं। पर एक शॉकिंग अपडेट भी है, और वो यह कि शिल्पा शिंदे एलिमिनेट हो गई हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, Khatron Ke Khiladi 14 से एलिमिनेट होने वाली पहली कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे हैं। वहीं, हमारे सहयोगी टाइम्स नाऊ के मुताबिक, आसिम रियाज अब शो में वापस आ चुके हैं। उन्होंने आने से पहले होस्ट रोहित शेट्टी से माफी मांगी। आसिम रियाज ने जब एक स्टंट करने से इनकार कर दिया और स्टंट डिजाइन के तरीके पर सवाल उठाए, तो खूब झगड़ा हुआ था।
आसिम रियाज ने एक स्टंट करने से यह कहकर इनकार कर दिया था कि वह रिस्की है और खतरा हो सकता है। हालांकि, रोहित शेट्टी ने उन्हें समझाया कि सारे स्टंट एक्सपर्ट्स ने चेक किए हैं। पर आसिम रियाज टास्क करने से मना करते रहे। जब शालीन भनोट और अभिषेक कुमार ने आसिम रियाज को स्टंट करने के लिए कहना शुरू किया तो उनके बीच झगड़ा हो गया था। आसिम रियाज ने अभिषेक और शालीन भनोट को लूजर कहा और यह भी बोला कि मैं हर तीन महीने में एक कार खरीदता हूं।
मालूम हो कि 'खतरों के खिलाड़ी 14' में सिर्फ शिल्पा शिंदे ने ही इस मामले में आसिम रियाज को सपोर्ट किया था। लेकिन अब आसिम की एंट्री हुई, तो शिल्पा शिंदे एविक्ट हो गईं। 'खतरों के खिलाड़ी 14' में जो कंटेस्टेंट्स हैं, उनके नाम हैं- अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, आसिम रियाज, कृष्णा श्रॉफ, गश्मीर महाजनी, करनवीर मेहरा, सुमोना चक्रवर्ती, निमृत कौर अहलूवालिया, आशीष मेहरोत्रा और नियति फतनानी।


Click it and Unblock the Notifications











