SHOCK:शिल्पा शिंदे के BIGG BOSS में आने की असली वजह..बड़ा खुलासा..VIDEO
यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बिग बॅास 11 के पहले दिन से लेकर अब तक केवल शिल्पा शिंदे के नाम का शोर मचा हुआ है। इस शो को लगभग दो महीने से अधिक का समय बीत चुका है।
सबसे टॅाप कंटेस्टेंट की बात की जाए तो केवल शिल्पा शिंदे का ही नाम सामने आता है। यहां तक कि कई टीवी सेलिब्रिटी और फैंस ने शिल्पा शिंदे को बिग बॅास का विनर भी घोषित कर दिया है।

लेकिन क्या आपको पता है कि भाभीजी घर पर हैं कि कंट्रोवर्सी के बाद 2 साल बिना किसी काम के शिल्पा की यह वापसी उनका सपना था। यह हम नहीं बल्कि शिल्पा ने खुद कहा है।
इस अनदेखे वीडियो में शिल्पा विकास और पुनीश से अपना सपना पूरा होने का खुलासा कर रही हैं। शिल्पा ने कहा कि भाभीजी के बाद मेरा सपना था कि इसी 10.30 के समय मुझे मेरे नाम से शो करने का मौका मिले।
आज मेरा सपना पूरा हो गया। 10.30 के समय बिग बॅास आ रहा है। इस शो में मैं अपने असली नाम से काम कर रही हूं। यह कहकर वह रोने लगती हैं..
यहां देखिए आप शिल्पा का यह अनदेखा वीडियो..
बहरहाल,क्या आप जानते हैं शिल्पा शिंदे के जीवन के ऐसे राज जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे..


Click it and Unblock the Notifications
