VIDEO- हवा में लटकी अंगूरी भाभी को लगा जोर का करेंट, चीखती-चिल्लाती हसीना को देख हंसते रहे लोग

Shilpa Shinde Khatron Ke Khiladi 14: शिल्पा शिंदे टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें की भाभी जी घर पर है सीरियल में उन्होंने अंगूरी भाभी का किरदार निभा कर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन अब वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में खतरनाक स्टंट करती हुई नजर आ रही है। वैसे तो उन्होंने मधुमक्खियां के साथ अपना पहला स्टंट बहुत ही आसानी के साथ में किया।
लेकिन आपको बता दें कि अब ऐसा लग रहा है कि शिल्पा शिंदे के दूसरे स्टंट में उनके पसीने छूटने वाले हैं। दरअसल इस अशोक एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है और इसमें उन्हें समंदर के ऊपर हवा में लटका हुआ देखा जा रहा है। इस दौरान वह डर के मारे चीखती हुई नजर आ रही है। ऊपर से उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक भी दिया जा रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शिंदे करंट लगने के बाद में चिल्लाती हुई नजर आ रही है और अजीब सी भाषा भी बोलती हुई देखी जा सकती है। उनका यह अंदाज देखने के बाद में शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी हंस कर लोटपोट होते हुए नजर आए। शो के बाकी कंटेस्टेंट भी इसका भरपूर आनंद उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल शिल्पा शिंदे काफी लंबे वक्त के बाद स्क्रीन पर वापस लौटी है और उनकी कॉमिक साइड के फैंस काफी ज्यादा दीवाने हैं। लेकिन अब खतरनाक स्टंट के बीच उनकी कॉमेडी भी काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। वह अक्सर शो में लोगों को एंटरटेन करती नजर आती हैं और फन फैक्टर वह स्टंट शो में लेकर आ रही है।
फैन्स भी शिल्पा शिंदे की काफी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल अब वह है सास बहू वाले शोस को छोड़कर कुछ नया ट्राई करने की कोशिश कर रही है। झलक दिखला जा 10 करने के बाद में अब वह खतरों के खिलाड़ी में खतरों से खेलती हुई भी नजर आ रही है। उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











