'भाबीजी घर पर हैं' में बड़ा चेंज, शुभांगी अत्रे आउट और OG भाभी इन! आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट देख लोग हैरान!

Shilpa Shinde comeback Bhabi Ji Ghar Par Hai: टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' साल 2015 में शुरू हुआ था। इस शो में शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी का रोल निभाया था, जिससे उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। लेकिन 2016 में उन्होंने शो छोड़ दिया क्योंकि उनका मेकर्स और चैनल से विवाद हो गया था। इसके बाद शुभांगी अत्रे ने उनकी जगह अंगूरी भाभी का किरदार निभाना शुरू किया।
शिल्पा फिर बनेंगी अंगूरी भाभी
अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, शिल्पा शिंदे एक बार फिर इस शो में वापसी करने जा रही हैं। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शिल्पा को दोबारा अंगूरी भाभी के रोल में लाने की प्लानिंग चल रही है।
शिल्पा से चल रही बात
एक सूत्र ने बताया, 'हां, शिल्पा शिंदे से बातचीत चल रही है और सभी चाहते हैं कि ये डील जल्द पक्की हो जाए। शो को दोबारा दर्शकों में आकर्षण पैदा करने के लिए नए बदलावों की ज़रूरत है। 10 साल पूरे करने के बाद चैनल चाहता है कि कहानी और किरदारों में कुछ नया जोड़ा जाए ताकि शो फिर से ताज़गी के साथ आगे बढ़े।'
दिसंबर में शुरू होगी शूटिंग
सूत्रों के मुताबिक, शो का नया सेट तैयार किया जा रहा है और कहानी में भी बड़े बदलाव होंगे। मेकर्स 'भाबीजी घर पर हैं 2.0' की शूटिंग दिसंबर के मिड में शुरू करने की प्लानिंग बना रहे हैं।
शिल्पा ने किए कई रिएलिटी शोज
'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ने के बाद शिल्पा ने किसी फिक्शन शो में लीड रोल नहीं किया। हालांकि, वह कई रियलिटी शोज में नजर आईं जिनमें 'बिग बॉस 11' (जिसकी वह विनर रहीं), 'झलक दिखला जा 10' और 'खतरों के खिलाड़ी 14' शामिल हैं। साल 2023 में वे 'मैडम सर' शो में एक कैमियो करती नजर आई थीं।
शिल्पा के फैंस लंबे समय से उन्हें अंगूरी भाभी के रूप में मिस कर रहे थे, ऐसे में उनके शो में वापसी की खबर उनके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
शिल्पा ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा था, 'ऐसा नहीं कि मैं काम नहीं करना चाहती, लेकिन मुझे ऐसा प्रोजेक्ट चाहिए जो सच में एक्साइट करे। कई लोग मानते हैं कि स्क्रीन से गायब होना करियर खत्म होना है, लेकिन भगवान की कृपा से ऐसा मेरे साथ नहीं हुआ।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मेरे करियर की कोई एक्सपायरी डेट नहीं है। मैं अपने किए गए काम से खुश हूं और हर प्रोजेक्ट स्वीकार नहीं करती। कुछ लोग हर ऑफर ले लेते हैं, लेकिन एक कलाकार के तौर पर मैं सब कुछ क्यों स्वीकार करूं और अपनी पहचान को खत्म करूं?'
सोशल मीडिया से गायब हैं शिल्पा शिंदे
इस बीच शिल्पा का लास्ट इंस्टा पोस्ट वायरल हो रहा है। जो उन्होंने अपने बर्थडे पर किया था। वो काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। अपने बर्थडे के बाद उन्होंने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। इस खुलासे के बाद एक्ट्रेस का इतने लंबे समय तक सोशल मीडिया पर गायब रहना लोगों को हैरान कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











