''ग्लैमर की इस दुनिया में हुआ है मेरा शोषण''..अंगूरी भाभी ने किया चौंकाने वाला खुलासा!
कॉमेडी सीरियल भाबीजी घर पर हैं में पहले अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वालीं शिल्पा शिंदे हाल ही में इस शो को छोड़ने के पीछे का असली कारण बताया है। इस कारण को जब आप जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने टीवी की ग्लैमर दुनिया का कच्चा छिठ्ठा खोल कर रख दिया।

शिल्पा ने बताया कि ग्लैमर की ये दुनिया दूर से जितनी अच्छी दिखाई देती है उतनी ही अंधेरे से भरी है। शिल्पा ने कहा कि इस दुनिया में महिलाओं का बहुत बुरी तरह से शोषण किया जाता है, और ये शोषण मेरा भी हुआ है। शिल्पा ने सबसे सामने स्पष्ट किया कि उन्होंने प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं क्यों छोड़ा।
शिल्पा ने बताया कि प्रो़ड्यूसर उन्हें एक कॉन्ट्रैक्ट में बांधना चाहते थे ताकि वो उनकी गुलाम बनी रह सके और न ही कहीं काम कर सकें। शिल्पा ने यह भी बताया कि एकबार प्रोड्यूसर ने यह तक कह दिया कि जब हमने आपको बनाया है तो आपकी क्या औकात।
''जब मैं औरत बन गई हूं तो 'ऐसे' रोल क्यों निभाऊं''
शिल्पा ने बताया कि टीवी में आपकी अपनी जिंदगी के लिए वक्त नहीं होता है। चाहे बीमार हों या घर में किसी की मौत हो गई हो तब भी आपको काम करना पड़ता है। आर्टिस्ट एसोशियशन सिर्फ नाम की है। इसके सारे नियम कानून प्रोड्यूसर के पक्ष में हैं। कलाकारों के लिए कोई सहूलियत नहीं है। मजबूरी में कलाकार कांट्रैक्ट साइन कर लेता है और फिर भुगतता रहता है।
Wow..गंगा सीरियल में रुहाना की एंट्री ने सबको पछाड़ दिया..देखें वीडियो!
आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे ने जब भाबीजी घर पर हैं सीरियल को छोड़ा था तो काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। बताया जा रहा था कि शिल्पा ने अपनी फीस बढ़ाने की बात कही थी, जो इस सीरियल के मेकर्स ने मना कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications



