इसे कहते हैं बिग बॉस जोड़ी, एक ही फिल्म से सलमान और शिल्पा शिंदे का Dhamaka !

By Prachi Dixit

सलमान खान का साथ हो और किसी की किस्मत का ताला ना खुले भला ऐसा कैसे हो सकता है। ये तो सभी जानते हैं कि सलमान जिसे अपना मान लेते हैं उसके लिए बॅालीवुड के दरवाजे खोल लेते हैं।

इस फेहरिस्त में अब एक और नाम बिग बॅास 11 विनर शिल्पा शिंदे का जुड़ गया है। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार शिल्पा बहुत जल्द एक बड़े रोल के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं।

shilpa shinde

शिल्पा प्रेम सोनी की फिल्म राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला से डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस सलमान खान की गर्लफ्रेंड मानी जाने वाली लूलिया वेंतूर हैं।

लूलिया को बॅालीवुड में लाने का पूरा श्रेय सलमान को जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में शिल्पा की एंट्री भी सलमान के कारण हुई है।

गौरतलब है कि लूलिया की यह फिल्म एक रेप पीड़िता की कहानी पर आधारित है। खबर है कि सलमान इस फिल्म में कैमियो करेंगे।12 नवंबर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इससे पहले शिल्पा बड़े पर्दे पर ऋषि कपूर स्टारर फिल्म पटेल की पंजाबी शादी में आइटम सांग करते हुए दिखाई दी थी।

बहरहाल,यहां देखिए सलमान खान की गर्लफ्रेंड की लंबी लिस्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X