Bigg Boss 13 मेकर्स ने दिया धोखा, सिद्धार्थ शुक्ला को मोबाइल दिया गया है, बड़ा खुलासा
बिग बॅास 13 के फिनाले को कुछ दिन बचे हुए हैं। ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। ये खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि बिग बॅास 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने किया है।
ये पहली बार नहीं है जब शिल्पा शिंदे ने सिद्धार्थ शुक्ला पर निशाना साधा है। इससे पहले भी वह असीम रियाज का सपोर्ट करते हुए मेकर्स को बायस्ड बता चुकी हैं। बता दें कि बिग बॅास 13 के दौरान विकास गुप्ता और हिना खान को शो में कई बार बुलाया गया है।

लेकिन शिल्पा शिंदे को विनर होने के बाद भी मेकर्स ने शो से दूर रखा है। इसे लेकर भी शिल्पा शिंदे ने मेकर्स पर अपनी भड़ास निकाली है। इस सीजन में बतौर विनर सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज का नाम चर्चा में है। फिनाले से कुछ दिन पहले शिल्पा का ये खुलासा सिद्धार्थ के खिलाफ जा सकता है। चलिए जानते हैं कि शिल्पा शिंदे ने क्या कहा है।


Click it and Unblock the Notifications