सुपर डांसर 4 के सेट पर उदास शिल्पा शेट्टी का Video देख फैंस ने बोला- मजबूत महिला, हंसी गायब ?
सुपर डांसर चैप्टर 4 में शिल्पा शेट्टी की वापसी हो गई है। सुपर डांसर 4 के सेट पर शिल्पा शेट्टी की पहली झलक देखने के लिए कैमरा पूरी तरह से तैयार था। पोर्न फिल्म केस में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी और लगातार शिल्पा शेट्टी पर लग रहे आरोपों के बीच एक्ट्रेस ने खुद को पूरी तरह से खुद को अलग कर दिया था।
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 19 जुलाई से न्यायिक हिरासत में हैं। पति का पोर्न फिल्म रैकेट में नाम सामने आने के बाद शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर 4 की शूटिंग पर आने से इंकार कर दिया। एक बार फिर से तीन वीक बाद शिल्पा शेट्टी ने घर से बाहर निकलकर काम पर लौटने का फैसला किया।

शिल्पा शेट्टी ने 18 अगस्त को सुपर डांसर 4 की शूटिंग की। शिल्पा शेट्टी का सुपर डांसर 4 के सेट से एक वीडियो भी सामने आया है। जहां पर अपनी वैनिटी वैन से निकलकर शिल्पा शेट्टी तैयार होकर सुपर डांसर 4 के सेट पर पैदल चलकर जाती हुईं दिखाई दीं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि शिल्पा शेट्टी ने खूबसूरत साड़ी पहन रखी है।

शिल्पा शेट्टी के चेहरे पर कोई रिएक्शन नहीं
कैमरे को खुद की नजरों से दूर रखते हुए शिल्पा पैपराजी के लिए पोज नहीं देती है। वो केवल पैपराजी की तरफ हाय बोलकर फिर से आगे बढ़ जाती हैं। शिल्पा शेट्टी की हमेशा से ये खूबी रही है कि वो पैपराजी के सामने हंसते हुए रहती थीं। वहीं इस बार उनके चेहरे पर कोई रिएक्शन नहीं दिखाई दिया। बॅालीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

शिल्पा शेट्टी के वीडियो पर फैंस का रिएक्शन
शिल्पा शेट्टी इस सुपर डांसर 4 के सेट पर शांत और उदास दिखाई दे रही हैं। स्काई ब्लू और रेड रंग की फ्लोरल साड़ी में हमेशा की तरह शिल्पा शेट्टी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है कि अच्छा है मीडिया कोई सवाल नहीं पूछ रही है। एक यूजर ने लिखा है कि शिल्पा शेट्टी एक मजबूत महिला हैं। कई लोगों ने ट्रोल करते हुए ये भी पूछा है कि आज हंसी क्यों नहीं आ रही है इसको? बता दें कि बीते एक महीने से शिल्पा शेट्टी की जगह कई गेस्ट सुपर डांसर 4 के सेट पर बुलाए गए।

सुपर डांसर 4 के सेट पर भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी
ये भी रिपोर्ट आयी कि कोई बड़ी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को हटाकर जज की कुर्सी पर लाईं जायेंगी। सुपर डांसर 4 के मेकर्स शिल्पा शेट्टी को लगातार वापसी के लिए गुजारिश कर रहे थे। सेट पर जब शिल्पा शेट्टी की वापसी हुई तो सुपर डांसर 4 की टीम ने एक्ट्रेस का ऐसा स्वागत किया कि एक्ट्रेस भावुक हो गईं। हिना खान ने भी शिल्पा शेट्टी की सुपर डांसर 4 के सेट पर वापसी की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर शिल्पा शेट्टी के लिए प्यार बरसाया है। बता दें कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्न वीडियो ऐप डाउनलोड मामले में जमानत को लेकर 25 अगस्त को फैसला सामने आएगा।


Click it and Unblock the Notifications