Shilpa Shetty Video: शिल्पा शेट्टी बोलीं- मुंह में घुस कर फोटो लेना है? , जानिए एक्ट्रेस की Net worth

बॅालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने टीवी की दुनिया में बतौर जज अपने लिए लोकप्रियता हासिल की है। हर दफा वह कैमरे के सामने सहजता के साथ पेश आती हैं। लेकिन इस बार शिल्पा शेट्टी ने कैमरामैन की लंबी फेहरिस्त देखने के बाद ऐसा कुछ कह दिया है कि उनका यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। शिल्पा शेट्टी जब भी कैमरे के सामने आती हैं तो वह खड़े होकर बड़े ही सलीके से फोटो के लिए समय देती हैं। इस बार कैमरा उनका पीछे छोड़ने के लिए तैयार नहीं रहता। ऐसे में वह कैमरे को पलट कर उल्टा सवाल करती हैं। होता यह है कि शिल्पा शेट्टी इस वीडियो में कैजुअल लुक में दिख रही हैं। शिल्पा इस वीडियो में अपनी कार की तरफ जाती हुई दिख रही हैं। जैसे ही वह कैमरे के सामने आती हैं, पापाराजी उन्हें पोज देने के लिए कहता है। यह सुनने के बाद वह मजाकिया अंदाज में पोज देती रहती हैं।

शिल्पा शेट्टी ने कहा-मुंह में घुस कर फोटो लोगे क्या?
इसके बाद भी कैमरामैन कैमरा लेकर उनके कार की गेट के पीछे पहुंत जाता है। इसके बाद शिल्पा शेट्टी पलटकर कहती हैं कि मुंह में घुस कर फोटो लोगे क्या? हालांकि शिल्पा शेट्टी ने मजाकिया अंदाज में इस वीडियो में कमेंट किया है। फिर सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी के पोस्ट किए गए इस वीडियो पर लोग तेजी से कमेंट कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी करीब 134 करोड़ की संपत्ति
आपको बता दें कि फिटनेस और स्टाइल के मामले में शिल्पा शेट्टी किसी से कम नहीं हैं। साथ ही शिल्पा की नेट वर्थ जानकर आप हैरान हो जायेंगे। शिल्पा शेट्टी ने डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में बतौर जज नजर आयी थीं। एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार शिल्पा शेट्टी करीब 134 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

शिल्पा शेट्टी के घर की कीमत 24 करोड़
शिल्पा शेट्टी एक टीवी एड के लिए 1 करोड़ के करीब की फीस लेती हैं। मुंबई में शिल्पा जिस घर में रहती हैं, उसकी कीमत 24 करोड़ रुपए के करीब है। दुबई और भी कई जगह विदेश में शिल्पा शेट्टी के पास घर है।

शिल्पा शेट्टी 50 से 70 लाख की फीस
एक टीवी शो जज करने के लिए महीने में शिल्पा शेट्टी 50 से 70 लाख की फीस लेती हैं। हालांकि शिल्पा की नेट वर्थ और कमाई पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications











