शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता ने दिखा दिया अपना सबसे बोल्ड अवतार, ऊपर तक कटी ड्रेस में बैठकर दिया पोज

Shamita Shetty Hot Photo: शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी इन दिनों अपनी नई फिल्म 'टेनेंट' को लेकर चर्चा में है। कई सालों बाद शमिता ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है और हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है लेकिन इस बीच उन्होंने अपनी ऐसी कातिलाना फोटो शेयर कर दी है कि हर कोई उनकी मूवी छोड़, उनके हुस्न की तारीफ करता नजर आ रहा है। शमिता शेट्टी ने हाल ही में अपने बोल्ड अंदाज से लोगों की नींदें उड़ा दीं।
शमिता की सेक्सी ड्रेस
शमिता शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन उनके फोटोज और वीडियोज चर्चा का विषय बनते हैं। इस बीच उन्होंने बोलने वालों को एक और मौका दे दिया ताकि वो उनके हुस्न की दुहाइयां दे सकें। शमिता शेट्टी ने जो तस्वीर हाल ही में शेयर की है उसमें वो ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की चंकी हाई हील्स पहनी हुई है। लेकिन उनकी ड्रेस में लगा लंबा सा कट काफी ज्यादा हॉट लग रहा है। खुद हसीना भी काफी हॉट सी लग रही हैं। उन्होंने कैमरे के सामने बैठकर कातिलाना पोज दिया और वो कैमरे के तरफ काफी मदहोश कर देने वाली अदा से देख रही हैं। एक्ट्रेस ने मेकअप तो ज्यादा नहीं किया है लेकिन बालों को खुला रखकर उन्होंने अपने लुक को और बोल्ड जरूर बना दिया है।
'बिग बॉस 15' में आई थीं नजर
शमिता शेट्टी के करियर की बात करें तो कई सालों से बड़े पर्दे से गायब एक्ट्रेस उस वक्त फिर दोबारा चर्चा में आ गईं जब उन्होंने 'बिग बॉस OTT' में कदम रखा। यही नहीं, वो 'बिग बॉस 15' में भी गई थीं और अंत तक खेली थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने यह शो तो नहीं जीता था लेकिन दोबारा अपना नाम कमाने में वो सफल जरूर हो गई थीं। शमिता शेट्टी की हाल ही में फिल्म 'टेनेंट' भी रिलीज हुई, जिसकी हर ओर लोग तारीफ कर रह हैं।


Click it and Unblock the Notifications