छोटे पर्दे पर साथ दिखेंगी शिल्पा और शमिता
अपना और आपने घर आने वाले नन्हे मेहमान की देखभाल में लगी शिल्पा शेट्टी उनकी बहन शमिता के साथ जल्द ही एक टीवी विज्ञापन में साथ नजर आने वाली हैं। इससे पहले ये दोनों एक साथ फिल्म फरेब में पर्दे पर दिखाई दी थी।
शिल्पा ने ट्विटर पर लिखा कि रविवार को वह काम पर जा रही हैं, यह अच्छी बात यह है सड़कों पर भीड़ नहीं है। शमिता के साथ विज्ञापन की शूटिंग करना बहुत उत्साहजनक है। उन्होंने कहा, मैं अभी नहीं बता सकती कि कौन से ब्रांड के लिए मैं विज्ञापन कर रही हूं लेकिन वह अच्छा है और आप यह विज्ञापन जल्द ही टीवी पर देखेंगे।
आपको बता दें कि दीपक तिजोरी की फिल्म फरेब में मनोज वाजपेयी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इन दिनों शिल्पा सारथ की आने वाली फिल्म 'द डिजायर' में मुख्य किरदार भी निभा रही हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह फिल्म शिल्पा की लास्ट फिल्म होगी। फिलहाल वह अपने घर आने वाले मेहमान का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications