..................... Shilpa Shetty looks for chemistry in 'Nach Baliye' couples - Hindi Filmibeat

मेरा ध्यान केवल 'नच बलिए 6' के प्रतियोगियों की कमेस्ट्री में: शिल्पा शेट्टी

एक बार फिर से डांस रियलिटी शो नच बलिए.. आने को तैयार है, शो की जज एक बार फिर से शिल्पा शेट्टी हैं जिन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह शो में निष्पक्ष होने की कोशिश करेंगी लेकिन मेरा ध्यान सबसे ज्यादा शो के प्रतियोगियों की बीच की कमेस्ट्री में रहेगा।

तो वहीं शो के दूसरे जज साजिद खान का कहना है कि उनका ज्यादा ध्यान डांस के अलावा मनोरंजन पर रहेगा। तो शो का तीसरे जज कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने कहा है कि वह इस बार काफी सख्त होने वाले हैं क्योंकि वह डांस की तकनीकियों पर ध्यान देंगे।

शो में इस बार गुरमीत चौधरी, रित्विक धनजानी, ब्रूना अब्दुल्ला, राजू श्रीवास्तव अपने-अपने साथी के साथ नजर आयेंगे। 'नच बलिए-6' का प्रसारण नवंबर में स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने की संभावना है।

शो को लेकर उत्साहित शो के प्रतियोगी गुरमीत चौधरी अपनी पत्नी देबीना के साथ नजर आयेंगे, गुरमीत ने कहा कि हम पहली बार एक साथ नृत्य करेंगे और मुझे यकीन है कि दर्शक पसंद करेंगे।

मैं 'झलक दिखला जा' जीत चुका हूं। लोग जानते हैं कि मैं नृत्य में अच्छा हूं। वह जरूर मुझसे कुछ नए की उम्मीदें लगा रहे हैं, यह एक चुनौती है।" देखते हैं कि प्रतियोगियों और जज के दावे क्या रंग लाते हैं और शो को क्या प्रतिक्रिया मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X