जिसका कभी सलमान खान ने उड़ाया था मजाक, वही बना Bigg Boss 18 का पहला कंटेस्टेंट! पत्नी है सुपरस्टार

Raj Kundra Bigg Boss 18 Confirmed Contestant

Raj Kundra Bigg Boss 18 Confirmed Contestants: छोटे पर्दे के विवादित शो बिग बॉस 18 को लेकर इस वक्त सुर्खियों का बाजार काफी गर्म है। सलमान खान के शो के घर में किसकी एंट्री होगी ये मसला बीते दिनों से लाइमलाइट में बना हुआ है। आए दिन बिग बॉस सीजन 18 के कंटेस्टेंट्स के तौर पर कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे है।

लेकिन फिलहाल जिस शख्स का नाम इस शो में शामिल होने को लेकर सामने आया है, उसे जानकर यकीनन तौर पर आपको झटका लगने वाला है। आइए जानते हैं कि सलमान के रियलिटी शो में किस बिजनेसमैन की एंट्री होनी है।

खबर है कि बिग बॉस 18 में इस बार हिंदी सिनेमा की एक दिग्गज एक्ट्रेस का पति एंट्री लेने जा रहा है, जिसका नाम काफी विवादों में रहा है। आपका सस्पेंस खत्म करते हुए अब हम आपको बिना देरी करते हुए बता दें कि फिलहाल राज कुंद्रा वो शख्स हैं, जो बिग बॉस 18 के पहले कंटेस्टेंट की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

बिग ताजा खबरी की रिपोर्ट के अनुसार शिल्पा शेट्टी के पति राज सुपरस्टार सलमान खान के शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो यकीनन तौर पर इस बार का बिग बॉस शो काफी धमाकेदार होना वाला है। बीते समय में एडल्ट फिल्ममेकिंग विवाद को लेकर जेल की हवा खाने वाले राज कुंद्रा एक मशहूर बिजनेसमैन रहे हैं, जो अब टीवी के रियलिटी शो में अपना दमखम दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

मालूम हो कि बिग बॉस सीजन 18 की शुरुआत अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में की जा सकती है। अनुमानित कंटेस्टेंट्स में डॉली चायवाला, पायल मलिक और स्त्री 2 फेमस सरकटा यानी सुनील कुमार जैसे कई लोगों के नाम चर्चा का विषय बन चुके हैं।

बिग बॉस सीजन 15 में राज कुंद्रा की साली साहिबा स्मिता शेट्टी सलमान खान के शो का हिस्सा बन चुकी हैं। उस दौरान सलमान ने कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल को टारगेट करते हुए इशारों ही इशारों में राज का मजाक उड़ाया था। आलम देखिए कि अब खुद राज इस शो में शामिल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X