मैं पति राज कुंद्रा से अलग होना चाहती हूं, शिल्पा शेट्टी का तलाक, यहां पढ़ें क्या है पूरा मामला
शिल्पा शेट्टी का तलाक। आपको ये सुनकर जरूर हैरानी हो रही होगी। ऐसी ही कुछ शिल्पा शेट्टी के साथ हुआ, जब उन्हें अपने तलाक की खबर किसी और से नहीं बल्कि अपनी मां से मिली। वो भी लाइव शो के दौरान। सुपर डांसर 3 के सेट पर ऐसा कुछ हुआ जिसे जानकर आप चौंक जायेंगे।
शिल्पा शेट्टी के साथ बतौर जज सुपर डांसर के मंच पर अनुराग बसु और गीता दिखाई दे रहे हैं। हुआ यूं कि सुपर डांसर में बतौर जज फराह खान पहुंची थीं। इस दौरान शिल्पा से पूछा गया कि पति की कौन सी बात ज्यादा परेशान करती है। इस बीच गीता और अनुराग बसु ने एक प्रैंक तैयार किया।

जब शिल्पा सवाल का जवाब देने में ध्यान दे रही थीं, तभी उनके फोन से अनुराग बसु ने शिल्पा की मां को मैसेज किया कि मैं राज कुंद्रा से अलग होना चाहती हूं। इस मैसेज के मां शिल्पा की मां का फोन सेट पर आया। शिल्पा अपनी मां की बात सुनकर पूरी तरह हैरान हो गईं।
उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। मामला बिगड़ जाए इससे पहले अनुराग और गीता ने इस प्रैंक का खुलासा शिल्पा के सामने किया। ये जानने के बाद शिल्पा ने अपनी मां से कहा कि कभी मेरे फोन से मैसेज आए कि मैं प्रेग्नेंट हूं या तलाक लेना चाहती हूं तो समझ जाना कि ये प्रैंक है। इसके बाद मामला जाकर शांत हुआ।
बहरहाल, आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी नई हॉट एंड सेक्सी फोटो से चर्चा में आ गई है।उन्होंने अपनी एक बहुत खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।


Click it and Unblock the Notifications