पिता के देहांत के बाद शूटिंग पर लौटीं शिल्पा शेट्टी..कुछ इस रूप में आईं नज़र!
शिल्पा एक बार फिर शूटिंग पर वापस लौट आई है। हाल ही में शिल्पा ने 'सुपर डांसर्स' का स्पेशल एपिसोड शूट किया है।
पिछले ही दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पिता का देहांत हुआ था। उनके पिता के देहांत को पांच दिन ही हुए और शिल्पा एक बार फिर शूटिंग पर वापस लौट आई है। हाल ही में शिल्पा ने 'सुपर डांसर्स' का स्पेशल एपिसोड शूट किया है। इसके गेस्ट रामदेव बाबा बने।

बाबा रामदेव ने स्टेज पर जजेस और कंटेस्टेट्ंस को योगा सिखाकर एंटरटेन किया। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी का निधन 11 अक्टूबर को हुआ था।
चौथे का कार्यक्रम शनिवार 15 अक्टूबर को रखा गया जिसमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या-जया समेत कई स्टार्स पहुंचे थे।
वहीं अब अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए शिल्पा शूटिंग सेट पर लौट आई हैं।
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पडऩे से वर्सोवा स्थित उनके घर में निधन हो गया था।
Day1 : बिग बॉस की शुरुआत में ही नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट!
उनके पिता सुरेंद्र को तत्काल कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके परिवार में पत्नी सुनंदा और बेटियां शिल्पा और शमिता हैं।
सूत्रों की मानें, तो निधन के वक्त पत् नी सुनंदा, दोनों बेटियां शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी और दामाद राज कुंद्रा मौजूद थे।
गौरतलब है कि वह पिछले साल छोटे पर्दे पर दिखाई दिए थे, जब वह डांस रिएलिटी शो 'झलक रीलोडिड' के सेट पर सुनंदा और शिल्पा के साथ शमिता का हौसला बढ़ाने आए थे। शमिता शो के फाइनल में हिस्सा लेने आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications


















