'शिल्पा-राज' करेंगे ज़ूम चैनल का लांच 'कंटेंडर' से

कंटेंडर शो एक रियेलिटी शो है जो कि बॉक्सिंग पर आधारित होगा। अमेरिका में 2005 में शुरु हुआ ये शो 15 हफ्ते तक टेलीकास्ट होता है। अमेरिका में इस शो की टैगलाइन है द नेक्स्ट ग्रेट ह्यूमन ड्रामा। इस शो की खास बात ये होगी कि ये इस शो में भाग लेने वाले बॉक्सर सिर्फ बॉक्सिंग रिंग में ही लड़ाई नहीं करेंगे बल्कि वो एक साथ शो खत्म होने तक रहेंगे और हर हफ्ते एक बॉक्सर एलिमिनेट होगा।
जैसा कि कलर्स पर आने वाला शो बिग बॉस में प्रतिभागी हर हफ्ते चैलेंज लेते हैं और एक साथ रहते हैं उसी तरह इस शो में दो टीम बनाई जाएगी और दोनों टीमें एक साथ रहेंगी। हर हफ्ते दोनों टीमों को ये तय करने का मौका मिलेगा कि उस हफ्ते उनमें से कौन दूसरी टीम के किस प्रतिभागी से लड़ेगा। शो का आधा हिस्सा बॉक्सिंग के लिए रखा जाएगा। टीम द्वारा चुने गए प्रतिभागी एक दूसरे से लड़ेंगे और हारने वाला घर जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस शो का लांच अगले महीने होगा। इस महीने कंटेंडर का शूट शुरु होगा। अब देखना है कि भारत में जहां बिग बॉस जैसे शो को लोग बॉक्सिंग रिंग बना देते हैं वहां कंटेंडर में जब बॉक्सर एक साथ रहेंगे तो क्या हाल होगा देखने वालों का और शो में रहने वालों का।


Click it and Unblock the Notifications











