'एसएफएल चैलेंजर्स' को लेकर उत्साहित हैं शिल्पा

शिल्पा के साथ उनके पति राज कुंद्रा भी इस शो के साथ पहली बाह निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। शिल्पा के साथ ही राज कुद्रा भी काफी उत्साहित हैं। शिल्पा और राज दोनों को उम्मीद है कि फाईटिंग पर आधारित इस शो को उन्होने बाकी शो से हटकर बनाया है और लोगों को यह काफी पसंद आएगा। एसएफएल चैलेंजर्स को लेकर अपनी खुशी को जाहिर करते हुए शिल्पा ने अपनी ट्विटर साईट पर ट्वीट किया है "मैं बहुत उत्साहित हूं। हमने अपना पहला शो सीएफएल चैलेंजर्स लांच कर दिया है (निर्माता के तौर पर मेरा पहला शो) रात 9 बजे नियो प्राइम पर और रात 10 बजे ज़ूम पर। प्लीज शो को देखें और मुझे फीडबैक दें।"
शो में देश के कोने कोने से चुनकर 16 फाईटर्स लाए गये हैं। जिनमें 8 फीमेल और 8 मेल कंटस्टेंट हैं। ये सभी शो के दौरान एक साथ रहेंगे। शो के शनिवार के टेलीकास्ट में इन कंटस्टेंट्स के बीच की कुछ गॉसिप और लड़ाई झगड़े दिखाए जाएंगे। जैसा कि रोडिज, बिग बॉस शो में दिखाया जाता था। और फिर हर रविवार को दो फाईटर्स के बीच फाईट दिखाई जाएगी।
अगर आपको लगता है कि फाईटर्स सिर्फ रफ और टफ होते हैं तो आज शायद आपकी राय बदल जाए जब एसएफएल में प्रियंका, रितिका जैसी खूबसूरत और इसाक और कृष्न और नीरज जैसे स्मार्ट और गुड लुकिंग फाईटर्स आपके सामने होंगे।
शो के सह-निर्माता संजय दत्त हैं जो कि शो के दौरान बीच बीच में नज़र आते रहेंगे। शो को जूम चैनल की एंकर सुप्रीत होस्ट करेंगी। तो तैयार हो जाईये आज रात फाइटिंग लीग के नये दौर में शामिल होने के लिए।


Click it and Unblock the Notifications











