..................... Shikha Singh faced disgusting behavior by a filmmaker during an audition, casting couch - Hindi Filmibeat

'मैं ऑफिस से भाग गई..' ऑडिशन के नाम पर फिल्ममेकर ने की थी घिनौनी हरकत, टीवी एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Shikha Singh Casting Couch: चाहें फिल्में हों या फिर टीवी इंडस्ट्री कास्टिंग काउच को लेकर हर जगह से खबरें आती हैं। इस वक्त मशहूर टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस शिखा सिंह ने एक खुलासा किया है जो कि हैरान करने वाला है।

Shikha Singh

उन्होंने एक निर्देशक की गंदी हरकत बयां की है और कैसे वो उससे पार पाईं वो भी बताया। शिखा सिंह ने खुलकर बताया कि क्या कारण है कि उन्होंने बॉलीवुड में काम करना शुरु नहीं किया। उनके साथ ये घटना उनके पहले ही ऑडिशन में घट गई थी और निर्देशक ने इतनी घिनौनी हरकत की थी वो उसको भूल नहीं पाईं हैं।

Also Read
Pawan Singh Biopic: दो शादियां और विवादित अफेयर.. पवन सिंह की जिंगदी पर बन रही है फिल्म, क्या क्या दिखेगा?
Pawan Singh Biopic: दो शादियां और विवादित अफेयर.. पवन सिंह की जिंगदी पर बन रही है फिल्म, क्या क्या दिखेगा?

डायरेक्टर ने की थी ऐसी हरकत

शिखा सिंह ने बताया कि, ''मेरे पहला ऑडिशन था और फिल्ममेकर मेरे सामने एक सोफे पर बैठा था। वो मेरे पास आया और यहां पर अपना हाथ रखा। उसने ये भी कहा था कि तुम हीरोइन बनने के लायक हो।'' शिखा सिंह काफी डर गईं और उस फिल्म को करने से इंकार कर दिया।

वो तुरंत ही उस ऑफिस से निकलकर भाग गईं और इसके बाद कभी भी किसी फिल्म का ऑडिशन नहीं थी। अभिनेत्री ने सोचा था कि वो फिल्मों में काम नहीं करेंगी। इस खुलासे के बाद शिखा सिंह ने इस फिल्ममेकर का नाम नहीं लिया लेकिन ये जरूर कहा था कि वो एक जाना माना फिल्ममेकर था। शिखा ने इस सीरियल से अपना नाम कमाया था और आज भी वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कुमकुम भाग्य में वो आलिया नाम के किरदार के लिए मशहूर हुईं थीं।

एक बेटी की मां हैं शिखा

शिखा सिंह इस वक्त पूरा वक्त अपने परिवार को दे रही हैं। साल 2016 में करण शाह से उन्होंने शादी रचाई थी और साल 2020 में वो मां बनीं थीं। उनकी एक बेटी है और बेटी के जन्म के बाद से ही शिखा सिंह ने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया है। शायद ही वो किसी सीरियल का अब हिस्सा बनेंगी।

Read more about: shikha singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X