'डांस के सुपरस्टार' में जज बने श्यामक

By Neha Nautiyal

Shiamak Davar
मशहूर नृत्य निर्देशक श्यामक डावर जी टीवी के नए नृत्य रिएलिटी शो 'डांस के सुपरस्टार' में बतौर जज शामिल होंगे। इसी चैनल के शो 'डांस इंडिया डांस' में शामिल हुए प्रतिभागी ही इस नए शो में एक-दूसरे से प्रतियोगिता करते नजर आएंगे।

'डांस इंडिया डांस' के पहले व द्वितीय संस्करण में शामिल हुए शक्ति मोहन, सिद्धेश पाई, मयूरेश, धर्मेश, प्रिंस, वृषाली चव्हाण और अन्य प्रतिभागी 'डांस के सुपरस्टार' कार्यक्रम के मंच पर थिरकते दिखेंगे। श्यामक 'दिल तो पागल है', 'ताल', 'बंटी और बबली' और 'धूम 2' जैसी बॉलीवुड फिल्मों के लिए नृत्य निर्देशन कर चुके हैं। वैसे वह रिएलिटी शो में अपनी जज की भूमिका को लेकर थोड़े घबराए हुए हैं।

उन्होंने कहा, "मैं 'डांस के सुपरस्टार' का हिस्सा बनकर वास्तव में बहुत उत्साहित हूं क्योंकि इसमें अलग-अलग तरह के नृत्य की अद्भुत प्रतिभाएं शामिल हो रही हैं। उन सभी के एक मंच पर इकट्ठे होने का मतलब है कि वहां कुछ शानदार प्रदर्शन और कड़ी प्रतियोगिता होगी।

मुझे सबसे ज्यादा घबराहट इस बात की है कि मुझे उनमें से एक को सर्वश्रेष्ठ चुनना होगा। उनमें से हर कोई अपनी तरह से बेहतरीन है।" शो का प्रसारण अप्रैल में शुरू हो जाएगा। श्यामक इससे पहले 'झलक दिखला जा 2' में बतौर जज शामिल हो चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X