Sherlyn Chopra ने पार कर दीं सारी हदें, ना के समान पहने कपड़े, फिर पैपराजी से बोलीं- कुछ दिख जाए तो...

Sherlyn Chopra Latest Video: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra ) आए दिनों किसी ना किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कभी वह राखी सावंत से लड़ाई करती नजर आती हैं तो कभी वह उनकी दोस्त बनी दिखती हैं। शर्लिन चोपड़ा अपने विवादों के साथ ही अपने बोल्ड लुक्स की वजह से भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी वह देसी अवतार में नजर आती हैं तो कभी वह इतने बोल्ड कपड़े पहने नजर आती हैं कि लोग को देखकर हैरान रह जाते हैं। फिलहाल तो हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने कुछ ऐसा ही आउटफिट कैरी किया है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।
शर्लिन चोपड़ा ने पहने हद से ज्यादा बोल्ड कपड़े
हाल ही में शर्लिन चोपड़ा को पब्लिक एरिया में देखा गया। इस दौरान शर्लिन चोपड़ा ब्लैक कलर का ट्यूब टॉप और हाई थाई स्लिट स्कर्ट पहने नजर आईं। शर्लिन चोपड़ा का ये बोल्ड अवतार देख लोगों के तो होश ही उड़ गए। शर्लिन चोपड़ा आते ही सुर्खियां बटोरने लगती हैं। इसके बाद वह पैपराजी से कहती हैं कि 'कुछ दिख गया क्या ? कुछ दिख जाए तो बता देना।' बता दें कि अपने इस तरह के कपड़ों की वजह से शर्लिन चोपड़ा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
जमकर ट्रोल हुईं शर्लिन चोपड़ा
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शर्लिन चोपड़ा ने तो उर्फी जावेद को भी पीछे छोड़ दिया है। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शर्म आनी चाहिए तुमको। हमारी सोसाइटी को गलत मैसेज जा रहा है। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये क्या सवाल है कुछ दिख रहा है ? दिख तो रही है तुम्हारी बेशर्मी। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद ट्रोलर्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications