Rakhi Sawant पर फिर भड़कीं Sherlyn Chopra- बड़े रैकेट में मुझे पकड़ा, लिया सलमान खान का नाम

Recommended Video
शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत की। शर्लिन ने बताया कि मेरी लड़ाई राखी के साथ नहीं है। मैंने तो यौन शोषण के खिलाफ लड़ाई शुरू की थी। मेरी लड़ाई में राखी खुद आयी हैं। राखी ने मीडिया के लोगों को मेरी तस्वीर और वीडियो दिखाए। राखी ने मेरे लिए बोला कि सेक्स रैकेट में मुझे पकड़ा गया था। अंबोली पुलिस ने इस बात को तय बताया कि मेरे खिलाफ सेक्स रैकेट का कोई मामला नहीं है।
राखी ने जो भी कहा उसकी कोई हकीकत नहीं है। मुझे सिर्फ बदनाम करने के लिए यह बोला गया है। खुशी है कि पुलिस ने इस बारे में राखी को गिरफ्तार किया है। सलमान खान और राखी के संबंध में भी शर्लिन ने बात की है। राखी की हर मुश्किल में सम सलमान खान सामने आते हैं। इस पर शर्लिन ने सलमान खान को लेकर कहा कि वह लोगों को बुला रही है।
बड़े अधिकारियों से बात कर रही है। राखी ने यह भी कहा कि मैं जब राज कुंद्रा और साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाती हूं। राखी उन आरोपियों को बचाने की पूरी कोशिश करती हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले शर्लिन चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल किया था। इसके बाद शर्लिन ने पुलिस में राखी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।


Click it and Unblock the Notifications











