पुलिस स्टेशन में नहीं हुआ बयान दर्ज, रो पड़ीं Sherlyn Chopra- साजिद खान के ऊपर Salman Khan का हाथ

sherlyn chopra, sajid khan ,Salman Khan

शर्लिन चोपड़ा मी टू के आरोपी साजिद खान के खिलाफ बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने बयान दर्ज नहीं किया। जिसके बाद कैमरे के सामने शर्लिन चोपड़ा रोने पड़ीं। शर्लिन ने सलमान खान पर साजिद को बचाने का आरोप लगाया है। शर्लिन ने कहा कि मैं सुबह से पुलिस स्टेशन के इंचार्ज को फोन लगा रही थी।

मैं उनसे पूछ रही थी कि बयान दर्ज करने के लिए कब आना है? मुझे पुलिस स्टेशन से कोई समय नहीं दिया गया। यहां आने के बाद मुझे बोला गया कि जिस अफसर को मेरा केस दिया गया है वो मौजूद नहीं हैं। मैंने गुजारिश की कि एक महिला अफसर को मेरा केस दिया जाए। मैं अपना बयान देना चाहूंगी। शर्लिन चोपड़ा ने रोते हुए कहा कि मैं इस समय बेबस महसूस कर रही हूं। मैंने असिस्टेंट कमिश्नर को भी फोन किया। मैंने उनसे कहा कि जुहू पुलिस मेरे केस को गंभीर नहीं ले रही है। फिर क्या ऊपर से मेरा बयान नहीं लेने के लिए कोई दबाव आया होगा?

मैं यह सोच रही हूं कि अगर एक सेलिब्रेटी के साथ ऐसा हो सकता है तो आम महिला के साथ क्या कुछ नहीं हो सकता है? मैं सिर्फ चाहती हूं कि निष्पक्ष केस की जांच पूरी हो। दूध का दूध, पानी का पानी होना चाहिए। बयान के बिना एफआईआर कैसे दर्ज हो सकता है?शर्लिन ने कहा कि अगर आपकी बेटी, मां के साथ मी टू आरोपी साजिद खान वाहियात हरकत करता तो आप क्या करते?

मैं सिर्फ निष्पक्ष जांच की मांग कर रही हूं। हमें पुलिस प्रशासन पर यकीन है। जिस तरह यह लोग नजरअंदाज कर रहे हैं मुझे सारा देश देख रहा है। हम कहां जाएं? मैं फिर से पुलिस स्टेशन आऊंगी। मैं साजिद खान को गिरफ्तार करने की मांग नहीं कर रही हूं। सिर्फ मेरा बयान दर्ज करने की मांग कर रही हूं।

सोशल मीडिया पर कई लोग मुझे मैसेज दे रहे हैं कि साजिद खान के खिलाफ पुलिस कुछ नहीं करेगी। क्योंकि साजिद खान के ऊपर सलमान खान का हाथ है। उनके रहने पर साजिद खान का कोई बाल भी बाका नहीं कर सकता है। यह मेरे फैंस और फॅालोअर्स सोशल मीडिया पर बोल रहे हैं। मुझे बोला जा रहा है कि मैं समय बर्बाद कर रही हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X