पूनम पांडे के किस वाले वीडियो पर शर्लिन चोपड़ा की छूटी हंसी फिर बोलीं- वो बेचारी तो मर गई थी ना...

Sherlyn Chopra reaction on Poonam Pandey kiss video: पूनम पांडे बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में बनी रहती हैं कभी अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से तो कभी बीमारी की वजह से निधन की खबर को लेकर।
जी हां, चंद महीनों पहले पूनम पांडे द्वारा एक पोस्ट किया गया था जिसमें लिखा था कि कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया है। पहले तो इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। जहां एक तरफ लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे थे वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह सिर्फ एक विज्ञापन था। हालांकि इस घटना के बाद लोगों ने पूनम पांडे को जमकर ट्रोल किया था।
अभी भी चर्चाओं में है पूनम पांडे का ये वीडियो
हाल ही में पूनम पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूनम पांडे रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस में पब्लिक एरिया में खड़े होकर तस्वीरें क्लिक करवा रही थीं उतने में ही एक शख्स सेल्फी लेने आया, लेकिन बाद में उस शख्स ने एक्ट्रेस को किस करने की मंशा से आगे बढ़ा, लेकिन पैपराजी ने उस शख्स को रोक लिया।
वो बेचारी तो मर गई थी ना...
वहीं पूनम पाडें के इस वीडियो पर शर्लिन चोपड़ा का बयान आया है। इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के इंस्टा एकाउंट ने हाल ही में शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान पैपराजी ने शर्लिन से पूनम पांडे के उस हादसे के बारे में पूछा जब शख्स उन्हें किस करने आ रहा था। वहीं पैपराजी का जवाब सुन शर्लिन ने कहा- वो बेचारी तो मर गई थी न। शर्लिन के इस जवाब को सुन पैपराजी उन्हें बताते हैं नहीं वो जिंदा हैं। शर्लिन कहती हैं कि आप मजाक कर रहे हो। लेकिन पैपराजी भी कहते हैं कि आप समझ गई हो। इसके बाद शर्लिन ठहाके मारकर जोर-जोर से हंसना शुरू कर देती हैं। बता दें कि इस वीडियो पर लोगों के भी जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











