Sajid Khan के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा ने की पुलिस शिकायत, बंद होगा BIGG BOSS 16 टेलीकास्ट !

बिग बॅास 16 कंटेस्टेंट Sajid Khan के खिलाफ एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने बुधवार को पुलिस स्टेशन के बाहर आकर इस बारे में मीडिया से जानकारी साझा की। शर्लिन चोपड़ा के हाथ में पुलिस शिकायत की कॉपी भी मौजूद थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर बिग बॅास 16 के टेलीकास्ट को रोकने की भी मांग करेंगी।
एक्ट्रेस ने इस वीडियो में कहा है कि मैं साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आयी हूं। मैं योन शोषण और क्रिमिनल सोच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शर्लिन ने कहा है कि कुछ दिन में मुझे और फिर मी टू आरोपी साजिद खान को भी पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। शर्लिन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कई दिनों से हम बिग बॅास शो से गुजारिश कर रहे हैं कि मी टू आरोपी साजिद खान को शो से बेदखल किया जाए। हमारी बातों को अनसुना किया जा रहा है।
वह हमारी पीड़ा को खारिज कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने आगे जानकारी दी कि मैंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र भेजा है। हमने उनसे अनुरोध किया है कि बिग बॅास 16 के टेलीकास्ट को रद्द किया जाए। जब तक हम तमाम पीड़ित महिलाओं का आरोपी शो में है तब तक शो का टेलीकास्ट रद्द किया जाए। शर्लिन ने इस वीडियो में पुलिस शिकायत की कॅापी भी दिखाई है। बता दें कि बीते कई दिनों से साजिद खान को शो से बाहर निकालने की मांग सोशल मीडिया पर हो रही है। मिर्जापुर एक्टर अली फजल ने भी साजिद खान को शो से बाहर निकालने की मांग अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए की है।
For people in distress help available at- KIRAN (1800-599-0019), Central Social Welfare Board -Police Helpline: 1091/ 1291, (011) 23317004; Shakti Shalini- women's shelter: (011) 24373736/ 24373737; All India Women's Conference: 10921/ (011) 23389680; Joint Women's Programme: (011) 24619821; Sakshi- violence intervention center: (0124) 2562336/ 5018873; Nirmal Niketan (011) 27859158; JAGORI (011) 26692700; Nari Raksha Samiti: (011) 23973949; RAHI Recovering and Healing from Incest. A support centre for women survivors of child sexual abuse: (011) 26238466/ 26224042, 26227647.


Click it and Unblock the Notifications











