Sherlyn Chopra की किडनी हो गई थी फेल, परिवार भी मदद के लिए नहीं आया आगे, बोलीं- उन्हें मुझसे प्यार नहीं...

Sherlyn Chopra

Sherlyn Chopra On Her Kidney Failure: शर्लिन चोपड़ा एक मशहूर अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि वह अपने काम से ज्यादा अपने विवादों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई नजर आती है। कभी वह राखी सावंत के साथ में अपनी लड़ाई को लेकर तो वही पैचअप को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर शर्लिन चोपड़ा अपनी कुछ पर्सनल चीजों को भी शेयर कर विवादों में आ जाती है।

अब हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बताती हुई नजर आ रही है कि साल 2021 में उनका किडनी फेलियर हो गया था। डॉक्टर्स ने भी शर्लिन चोपड़ा को सिर्फ 3 महीने का वक्त दिया था और इसमें वह अपनी जिंदगी को जी सकती थी।

लेकिन शर्लिन चोपड़ा ने वीडियो में बताया कि उन्होंने अपनी विल पावर और डेडीकेशन से खुद में बदलाव लाए और किडनी फेलियर को भी ठीक कर लिया। शर्लिन चोपड़ा ने वीडियो में बताया कि "डॉक्टर्स ने मुझे जल्द से जल्द किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। लेकिन मैंने उन्हें कहा कि मेरे परिवार को मुझे इतना भी प्यार नहीं है कि वह मुझे किडनी डोनेट करेंगे।"

शर्लिन चोपड़ा ने आगे वीडियो में कहा कि "तो बचा क्या दवा और दुआ, आपको विश्वास नहीं होगा, लेकिन सिर्फ तीन महीना के अंदर दवा और दुआ के सहारे मैंने अपने किडनी फेलियर को रिवर्स कर डाला। तब से मुझे लगने लगा है कि मैं जिंदगी में कुछ भी कर सकती हूं और यह मेरी डिफॉल्ट सेटिंग बन चुकी है।"

वायरल हो रहे इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा को काफी ज्यादा भावुक होते हुए देखा जा सकता है। हालांकि आपको बता दें कि वह बड़े परदे से दूर हैं और वह अपने बोल्ड अंदाज की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती है। अक्सर उनके बोल्ड अंदाज लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

Read more about: sherlyn chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X