राखी सावंत के उमराह करने का शर्लिन चोपड़ा ने उड़ाया मजाक, वीडियो पोस्ट करके की एक्ट्रेस के रोने की नकल

Sherlyn Chopra On Rakhi Sawant: राखी सावंत के पति आदिल खान जब से जेल से बाहर आए हैं वो लगातार अपनी पत्नी को लेकर कई खुलासे कर रहे हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी और उन सभी बातों को उजागर किया, जो उनके साथ हुईं।
राखी सावंत ने भी बदले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आदिल के आरोपों पर पलटवार किया, लेकिन बाद में राखी के खिलाफ जाते हुए उनकी सहेली राजश्री और शर्लिन चोपड़ा भी आदिल के सपोर्ट में आ गए और राखी पर ही धोखाधड़ी का इल्जाम लगाने लगे। राखी की पक्की सहेली राजश्री ने तो उनके खिलाफ FIR ही दर्ज करवा दी। इन सबके बीच राखी उमराह के लिए निकल पड़ी है, जहां से वो लगातार वीडियोज पोस्ट कर रही हैं।
राखी सावंत इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रही हैं कि, 'सब मिलके ऊपर आरोप पे आरोप लगा रहे हैं, मैं कहां जाऊं या अल्लाह।' अब इसी वीडियो पर शर्लिन चोपड़ा ने उनकी टांग खिंची है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही हैं।
शर्लिन चोपड़ा ने रोते हुए कहा- 'उमराह जाने से पहले कोई ऐसे फर्जी आरोप लगाता है क्या? कोई फर्जी कंपलेंट करता है क्या?, लोग अपना दिल साफ करके जाते हैं उमराह के लिए... या अल्लाह... मुझे हिम्मत दे... मुझसे और सहा नहीं जाता। आप मुझे बार-बार तोड़ो और मैं खुदको बार-बार समेटकर जिंदा रखूं... ये मुझसे नहीं होगा। गलती क्या है मेरी... अल्लाह... मैं ऐसे नहीं जी सकती।' इस वीडियो को देखकर लोग शर्लिन को काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। लेकिन शर्लिन को अपनी ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
आपको बता दें कि उमराह में जाने से पहले राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा, आदिल खान और राजश्री के खिलाफ कंपलेंट करवाई थी। उन्होंने कहा था- 'मेरी सऊदी अरब के लिए 6 बजे की फ्लाइट है, लेकिन अभी मैं आदिल, राजश्री और शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन जा रही हूं, जिन्होंने मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर उसे डिसेबल कर दिया है, जिसके 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स थे।'
जवाब में, शर्लिन चोपड़ा ने कहा था- 'मैं साइबर पुलिस विभाग से अपील करती हूं कि वह तुरंत जांच करे कि राखी सावंत का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ है या नहीं। हां या ना, क्योंकि साइबर पुलिस के लिए इस मामले की जांच करना कोई बड़ा काम नहीं है।'


Click it and Unblock the Notifications