sherlyn chopra ने टॉयलेट पेपर से बनाई ड्रेस, लोग बोले- अब सभी को उर्फी जावेद बनना है...

Sherlyn Chopra

Sherlyn Chopra Latest News: शर्लिन चोपड़ा आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कभी वे अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में आ जाती हैं तो कभी वे अपने सुपर बोल्ड लुक की वजह से हेडलाइन बन जाती हैं। शर्लिन चोपड़ा के बोल्ड लुक्स यूजर्स को हैरान कर देते हैं। वहीं हाल ही में शर्लिन चोपड़ा को नए लुक में पब्लिक एरिया में स्पॉट किया गया। इस दौरान शर्लिन चोपड़ा के लुक को देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं।

शर्लिन चोपड़ा ने टॉयलेट पेपर से बनाई ड्रेस
हाल ही में शर्लिन चोपड़ा को पब्लिक एरिया में देखा गया। इस दौरान शर्लिन चोपड़ा टॉयलेट पेपेर के बनी ड्रेस पहने नजर आईं। शर्लिन चोपड़ा ने टॉयलेट पेपर से ट्यूब टॉप बनाया साथ ही में मिनी स्कर्ट बनाई है। इसी के साथ ही दो चोटी और आंखों पर काला सफेद चश्मा लगाया है। अपने इस लुक में शर्लिन चोपड़ा सड़क पर पोज देती नजर आ रही हैं। शर्लिन चोपड़ा के इस लुक को देख खुद पैपराजी ने भी कहा कि क्या आपने उर्फी को देखकर यह ड्रसे बनाई है। इसपर शर्लिन कहती हैं कि अब यह तो लोग ही बताएंगे मुझे नहीं पता।

ट्रोलर्स ने जमकर लगाई क्लास
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा अब सभी को उर्फी जावेद बनना है तो वहीं दूसरे ने कहा सड़क पर करना ये सब अच्छा नहीं लगता। बता दें कि इस वीडियो पर ट्रोलर्स की भी लंबी लाइन लग गई है। एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा-कुछ तो शर्म कर लो, हद ही हो गई है। वहीं दूसरे ट्रोलर ने कहा अब बस फैशन के नाम पर यही सब बचा है। टॉयलेट पेपर से बनाओ और रस्सी से ड्रेस बना लो बस कपड़े मत पहनो। बता दें कि शर्लिन के इस वीडियो पर कमेंट्स की लाइन लग गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X