बिकनी में MTV का शो होस्ट कर रहीं शर्लिन चोपड़ा
मुंबई। एमटीवी का प्रसिद्ध शो स्प्लिट्स विला का सीजन 6 इस बार ढेर सारे व्यीवर्स बटोर कर लोन वाला है। शो इंटरेस्टिंग हो या नहीं, लेकिन लोग जरूर देखेंगे, क्योंकि इस शो को होस्ट कर रही हैं शर्लिन चोपड़ा, वो भी बिकनी में। खास बात यह है कि उन्होंने शो के शूट के दौरान बिकनी में कई हॉट पोज़ दिये हैं। मजेदार बात यह है कि अभी तक भारत में तो कोई ऐसा रिएलिटी शो नहीं हुआ है, जिसमें प्रस्तोता ही बिकनी में आये। शर्लिन पहली अदाकारा होंगी ऐसा करने वाली।
एमटीवी के इस शो को होस्ट करने का मौका उन्हें उनकी फिल्म कामसूत्र 3डी के डिले होने के कारण मिला है। असल में रूपेश पॉल की फिल्म कामसूत्र 3डी फिलहाल टल गई है। वो अभी अपनी सेंट ड्रैकुला 3डी पूरी करेंगे, उसके बाद कामसूत्र। कामसूत्र शर्लिन की पहली फिल्म है, लिहाजा उन्हें अभी काफी समय मिल गया है। ऐसे में एमटीवी ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया है स्प्लिट्स विला के लिये। (नीचे तस्वीर पर क्लिक करें और देखें शो की अन्य हॉट तस्वीरें)।
स्प्लिट्स विला के फेसबुक पेज पर भी यह घोषणा कर दी गई है। उसमें लिखा है, "स्प्लिट्स विला के शो को पहली बार होस्ट करने आ रहीहैं मॉडल व गॉर्जियस एक्टर शर्लिन चोपड़ा।"
कुल मिलाकर देखा जाये तो टीवी पर एक बार फिर शर्लिन की हॉट अदाएं देखने को मिलेंगी। मालूम हो कि बिग बॉस में जब शर्लिन आयीं थीं, तो टीवी स्क्रीन पर उन्होंने कई बार हॉट सीन दिये थे। वैसे हाल ही में उन्होंने प्लेब्वॉय मैगजीन के लिये न्यूड पोज़ दिया। शर्लिन पहली भारतीय मॉडल हैं, जिन्होंने प्लेब्वॉय मैगजीन के लिये न्यूड फोटोशूट दिया।


Click it and Unblock the Notifications
