उर्फी जावेद के सपोर्ट में आईं शर्लिन चोपड़ा, एयरपोर्ट के झगड़े पर बोलीं- 'ये कामसूत्र की धरती है'

Sherlyn Chopra support Urfi Javed- उर्फी जावेद अपने फूहड़ कपड़ों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैँ। लोगों को उनको लेकर दो फाड़ रहते हैं, कुछ ऐसे हैं जोकि उनको पसंद करते हैं तो कुछ लगातार उनको ट्रोल करते हैं। इसी अश्लीलता के चलते एक शख्स ने उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर टोंका था और इसके बाद उर्फी ने उनको खरी खोटी सुना दी थी।
दरअसल उर्फी जावेद के इस फाइट के बीत शर्लिन चोपड़ा कूद गईं हैं और उन्होने उर्फी को इस मामले में सपोर्ट किया है। शर्लिन का एक वीडियो सामने आया है और उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा,
''मुझे तो बिल्कुल नहीं लगता है कि उन्होने आपत्तिजनक लिबास पहना हुआ था। हम जिस देश में रहते हैं उसे कामसूत्र की धरती कहा जाता है। ऐसे देश में अगर मॉरल पुलिसिंग होता है तो ये गलत है।'' शर्लिन का ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो रहा है और लोग उनको भी ट्रोल कर रहे हैं। उर्फी की बात करें तो उनका झगड़ा एक अधेड़ व्यक्ति से हुआ था।
क्या थी पूरी बातचीत, पूरा मामला?
उस शख्स ने कहा था, "ऐसे कपड़े इंडिया में अलाउड नहीं है। ऐसे कपड़े मत पहना करो। इससे देश का नाम खराब होता है।" इसपर भड़कते हुए उर्फी कहती हैं, 'तो आपके बाप का कुछ जा रहा है?' इसके जवाब में शख्स ने कहा, 'गलत है ये बहनजी गलत है।'
इसके बाद शख्स फिर से वही बात दोहराता है कि 'इंडिया का नाम खराब होता है और हम लोग का भी।' उर्फी जवाब में कहती हैं, 'अंकल आप अपना करो।' जब शख्स तब भी नहीं रुकता तो उर्फी और ज्यादा आगबबूला हो जाती हैं और अंत में यह कहकर चली जाती हैं कि 'तेरी बेटी हूं मैं? अपना काम कर।'
बता दें कि उर्फी जावेद को इसके बाद काफी ट्रोल किया जा रहा है और लोगों का कहना है कि वो किस तरह की तमीज रखती हैं इस वीडियो में सबकुछ पता चल गया है।


Click it and Unblock the Notifications