Bigg Boss 16 मेकर्स ने शिव ठाकरे के खिलाफ की साजिश? शेखर सुमन बोले- एडिट कर दिया जाता है

Bigg Boss 16: बिग बॅास 16 के टॉप कंटेस्टेंट की फेहरिस्त में शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी का नाम शामिल है। कई बार शिव ठाकरे के फैंस ने यह डिमांड की है कि उन्हें शो से अनदेखा किया जा रहा है। सलमान खान हो या शेखर सुमन कोई भी शिव ठाकरे के गेम की तारीफ करता हुआ नहीं दिखाई देता है। आखिर इसके पीछे की क्या वजह है, इस तरफ इशारा शेखर सुमन ने दिया है। वीकेंड के वार में शिव ठाकरे को साइडलाइन किया जा रहा है।
खुद शिव ठाकरे ने भी रोकर यह कहा कि उन्हें यह नहीं बताया जा रहा है कि वह कैसे खेल रहे हैं? अपनी भावना जाहिर करते हुए शिव पहली बार शो में रोते हुए दिखाई दिए। शेखर सुमन के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने यह बता दिया है कि आखिर क्यों शिव को खास तौर पर वीकेंड पर महत्व नहीं दिया जा रहा है। शेखर सुमन ने रविवार के एपिसोड को लेकर लिखा कि बिग बुलेटिन बहुत कठिन काम है। शेखर ने लिखा कि संडे बुलेटिन बहुत कठिन काम है।
वो भी लिमिटेड स्पेस और किरदार और खूबी के साथ इनोवेटिव तरीके से इंटरनेट करना और लाइव रिकॅार्डिंग के साथ लिमिटेड समय में तैयारी करना। यहां पर कोई रीटेक नहीं होता है। यह करो या मरो जैसा है। शेखर सुमन के इस पोस्ट पर शिव ठाकरे के फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा है कि संडे को शिव को इग्नोर करते हैं।
आपने शिव के बारे में सारी बातें गलत बोली हुई हैं। शिव के एक फैन का जवाब देते हुए शेखर सुमन ने लिखा है कि मेरे लिए गलत बात बर्दाश्त के बाहर है। ऐसा करो तुम आकर मेरी जगह होस्ट कर लो। कुछ भी बिना सोचे समझे नहीं बोलना है। शिव क्या मेरा दुश्मन है या फिर कोई और भी?एक अन्य यूजर का जवाब देते हुए शेखर ने लिखा है कि शिव जिस तरह से खेल रहे हैं, मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान और प्रशंसा है। लेकिन वह सब मेरे दिल में रहता है। शो का फॉर्मेट मुझे किसी की भी खुले तौर पर प्रशंसा करने से रोकता है। फिर भी मैं रिकॉर्डिंग के दौरान मैं उनकी तारीफ करता हूं जिसे एडिट कर दिया जाता है। शेखर सुमन के इस पोस्ट के बाद यह समझा जा रहा है कि उन्हें शो में अनदेखा किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications