..................... Shekhar Suman Dream Home Inside Photos That Filled With Royal Touches and Luxury Details - Hindi Filmibeat

महलों जैसी सीढ़ियां, रॉयल इंटीरियर, अंदर से ऐसा दिखता है शेखर सुमन का लग्जरी घर

Shekhar Suman Inside Home: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता शेखर सुमन अपनी शानदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। इंडस्ट्री में उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी दिलचस्प है, उतनी ही शानदार उनकी पर्सनल लाइफ भी है। खासकर उनका आलीशान घर, जिसे देखकर किसी राजमहल की याद आ जाए। मुंबई जैसे महंगे शहर में शेखर सुमन का घर लग्जरी और रॉयल्टी का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है। उनके घर की हर छोटी-बड़ी चीज उनकी पसंद और शाही लाइफस्टाइल को दर्शाती है।

Shekhar Suman

महल जैसी बनवा रखी हैं सीढ़ियां

शेखर सुमन के घर की सबसे खास चीजों में से एक है वहां बनी शानदार सीढ़ियां। घर के अलग-अलग फ्लोर को जोड़ने वाली ये सीढ़ियां किसी पुराने राजमहल जैसी हैं।बताया जाता है कि इन सीढ़ियों का डिजाइन उनके पटना स्थित पुराने घर से प्रेरित है।

व्हाइट और गोल्डन थीम देता है रॉयल फील

घर के इंटीरियर को बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। पूरे घर में व्हाइट और गोल्डन कलर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जो इसे एक शाही लुक देता है। दीवारों से लेकर फर्नीचर तक हर चीज में क्लास और एलिगेंस नजर आती है।

फूलों से सजा रहता है घर का हर कोना

शेखर सुमन के घर में आपको बड़े-बड़े फूलों के गुलदस्ते लगभग हर हिस्से में दिखाई देंगे। इसकी वजह उनकी पत्नी हैं, जिन्हें फूलों से खास लगाव है।

विदेशों से लाई गई एंटीक चीजों से सजाया है घर

घर की सजावट में इस्तेमाल की गई कई चीजें विदेशों से खरीदी गई हैं। एंटीक शोपीस, गुलदस्ते और खूबसूरत पेंटिंग्स घर को एक अलग लुक देते हैं। शेखर सुमन ने दुनिया के कई देशों की यात्राओं के वक़्त खास सजावटी सामान इकट्ठा किया और उन्हें अपने घर का हिस्सा बनाया।

घर में है नवाबी अंदाज वाला लैंप

घर के हॉल में रखा एक बड़ा नवाबी स्टाइल लैंप भी काफ़ी शानदार है।इसकी डिजाइन पुराने दौर के शाही महलों और नवाबों के घरों जैसी है।

घर में करवाई हुई है वार्म लाइटिंग

घर में जगह-जगह वार्म लाइट्स लगाई गई हैं, जो पूरे माहौल को बेहद आरामदायक और शांत बनाती हैं।

न्यूयॉर्क की पेंटिंग है बहुत खूबसूरत

शेखर सुमन के घर की दीवारों पर कई खूबसूरत पेंटिंग्स लगी हुई हैं। इनमें न्यूयॉर्क शहर की एक शानदार पेंटिंग भी शामिल है, जो घर की खूबसूरती को और बढ़ा देती है।

पार्टी के लिए भी है शानदार इंतजाम

घर का लिविंग एरिया काफी बड़ा है और इसमें कई अलग-अलग सीटिंग स्पेस बनाए गए हैं। शेखर सुमन के मुताबिक जब उनके घर में कोई पार्टी होती है तो 100 से ज्यादा मेहमान आराम से शामिल हो सकते हैं। यानी यह घर सिर्फ रहने के लिए ही नहीं, बल्कि बड़े पार्टी इवेंट्स के लिए भी पूरी तरह तैयार है।

10 बालकनी और समंदर का शानदार नजारा

मुंबई में जहां खुली जगह मिलना मुश्किल होता है, वहीं शेखर सुमन के घर में 8 से 10 बालकनी मौजूद हैं। इसके अलावा एक बड़ी छत भी है जहां से समंदर का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

फुल व्हाइट है मॉडर्न किचन

शेखर सुमन का किचन भी उनके घर की तरह बेहद शानदार है। इसे पूरी तरह व्हाइट थीम में डिजाइन किया गया है।

पत्नी ने सजाया है सपनों का आशियाना

दिलचस्प बात यह है कि शेखर सुमन ने कई इंटरव्यू में बताया है कि उनके घर की सजावट का बड़ा श्रेय उनकी पत्नी को जाता है। घर के इंटीरियर से लेकर छोटी-छोटी डेकोरेशन डिटेल्स तक, हर चीज को बेहद सोच-समझकर चुना गया है।

Read more about: shekhar suman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X