मूवर्स एंड शेखर के पहले मेहमान अन्ना हजारे!

इस बार के शो की खास बात यह है कि शो के गेस्ट होंगे समाज सेवी अन्ना हजारे। खबर है कि शेखर सुमन ने खुद अन्ना हजारे से इस शो के लिए बात की है जिस पर अन्ना ने हांभी भर दी है।
आपको बता दें साल 1997 में पहली बार मनोरंजन चैनल 'सोनी' पर प्रसारित यह शो खासा लोकप्रिय हुआ था। साथ ही इसने शेखर को भी एक अलग पहचान दिलाई। काफी लोग तो शेखर सुमन को इसी शो से पहचानते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार यह शो लोगों को पसंद आता है कि नहीं।
गौरतलब है कि राजनीति में गच्चा खाने वाले शेखर सुमन ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है और अब वो अपना पूरा ध्यान अपने टीवी एक्टिंग करियर में लगा रहे हैं। देखते हैं उनकी यह दूसरी पारी कितनी कामयाब होती है।


Click it and Unblock the Notifications