16 साल पहले शेखर सुमन और भारती सिंह ने उड़ाया था 'कुरान' की आयत का मजाक, अब कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Shekhar Suman Bharti Singh Controversy: कॉमेडी की लेकर जब भी बात होती है तो कोई कॉमेडी सर्कस को कैसे भूल सकता है। यही वो शो था जिसने देश को बड़े बड़े कॉमेडियन दिए हैं। कपिल शर्मा से लेकर कृष्णा अभिषेक और सुदेश जैसे कलाकार इसी मंच से निखरकर सामने आए हैं।

इसके अलावा इस शो से जुड़े एक विवाद को लेकर भी इस वक्त चर्चा है जो कि कोर्ट के द्वारा खत्म कर दिया गया है। जी हां, भारती सिंह एक मशहूर कॉमेडियन हैं जो अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि शेखर सुमन और भारती सिंह एक विवाद में थे और उनपर आरोप था कि उन्होंने कुरान पाक की एक आयत का मजाक बनाया है।
16 साल पहले दर्ज हुआ था केस
रिपोर्ट्स की मानें तो शेखर सुमन और भारती सिंह के खिलाफ लगभग 16 साल पहले इसी आरोप को लेकर एफआईआर दर्ज हुई थी जिसको कोर्ट ने अब रद्द कर दिया है। आरोप था कि कॉमेडी सर्कस के दौरान उन्होंने कथित तौर पर धार्मिक भावना आहत की थी।
इस दौरान एक एक्ट की प्रस्तुति के दौरान कुरान पाक की एक आयत मजाक बनाया गया था। अब खबरें हैं कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में दोनों को राहत दे दी है और 16 साल के बाद इस मामले को खत्म कर दिया है। बता दें कि अब उनको इस मामले में राहत मिली है जिससे दोनों के फैंस खुश हैं। भारती सिंह अकेली महिला कॉमेडियन हैं जिन्होने इतना नाम बनाया है।
जज के रूप में दिखे हैं शेखर सुमन
अभिनेता शेखर सुमन को कॉमेडी सर्कस में काफी कम एक्ट करते देखा गया है। किसी स्पेशल मौके को अगर छोड़ दिया जाए तो वो अक्सर जज के रूप में ही दिखे हैं। जज के रुप में नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह का अपना अलग नाम है। इस वक्त कपिल शर्मा शो में सिद्धू और अर्चना दोनों नजर आते हैं। सबसे पहले सिद्धू ही थे लेकिन बाद में अर्चना पूरन सिंह ने जज की कुर्सी संभाली थी और अब दोनों नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
