शूटिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत! चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती हुए शीजान खान, सांस लेने में हो रही दिक्कत

टीवी एक्टर शीजान खान इन दिनों नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। लंबे विवाद में फंसे रहने के बाद शीजान खान की जिंदगी अब फिर से पटरी पर आई है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिनों अपने फैन्स के लिए कुछ ना कुछ नया लेकर आते हैं। उनके पोस्ट पर फैन्स का जमकर प्यार देखने को मिलता है। बता दें कि हाल ही में शीजान खान ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसे देखकर उनके फैन्स के होश उड़ गए।
अस्पताल में भर्ती हुए शीजान
दरअसल स्टोरी में देखा जा सकता है कि शीजान ने अस्पताल के बिस्तर से एक तस्वीर साझा की है। जिसमें देखा जा सकता है कि शीजान के ड्रिप चढ़ रही है। इसी के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- दोबारा दिसंबर। दरअसल दो साल भी शीजान को इसी दिक्कत की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था और अब उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती किया गया है।
एक्टर ने खुद बताया हाल
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक शीजान खान को गले में इंफेक्शन हुआ है। जिस वजह से उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। एक्टर को चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक्टर ने अपनी सेहत की जानकारी देते हुए कहा कि वह गंगा मां की बेटियों की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान ही मेरा गला पूरा तरह से खराब हो गया था। सांस में भी बहुत तकलीफ हो रही थी। दो साल पहले ही उन्हें ऐसा ही हुआ था। शीजान ने आगे बताया कि चंडीगढ़ की ठंड की वजह से उन्हें फ्लु हुआ। शुरुआत में उन्होंने इस तकलीफ को गंभीरता से नहीं लिया इसी वजह से अब दिक्कत ज्यादा हो रही है। एक्टर ने बताया कि जब उनकी तबीयत बिगड़ी तब प्रोडक्शन की टीम उन्हें अस्पताल ले गई। एक्टर ने बताया कि वह दो दिन बाद अस्पताल से लौटेंगे और उम्मीद है कि वह जल्द ही काम पर भी वापसी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











